Bhopal News: ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: नागपुर से अजमेर जाते वक्त परवलिया सड़क में अचानक मार दिया था ब्रेक, हादसे में मोपेड सवार की हुई थी दर्दनाक मौत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ट्रक जब्त करके भोपाल देहात क्षेत्र की परवलिया सड़क थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। ट्रग नागपुर से माल लोड करके अजमेर जा रहा था। तभी परवलिया सड़क (Bhopal News) बायपास पर अचानक ब्रेक मार दिया। जिस कारण उसके पीछे चल रहे मोपेड सवार सीधे उसमें जा घुसा। हादसे में मोपेड सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

मवेशी को बचाने के चक्कर में अचानक लगाया था ब्रेक

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 10 जून की सुबह लगभग पौने पांच बजे ग्राम चंदूखेड़ी जोड के नजदीक उप सरपंच ढ़ाबा (Up-Sarpanch Dhaba) के पास हुई थी। पुलिस को मौके पर ट्रक (Truck) आरजे-42-जीए-2081 मिला था। जबकि मोपेड (Moped)  एमपी-04-एसक्यू-7186 उसके पीछे अंदर तक घुसी हुई थी। जिसको शनि केवडा पिता दिलीप केवडा उम्र 20 साल चला रहा था। वह गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर (Shanti Nagar) बस्ती में रहता था। शनि केवड़ा (Shani Kewda) जिस मोपेड पर सवार था वह सोनू चौधरी पिता तुलसीराम चौधरी उम्र 31 साल की थी। मृतक उसका साला था। सोनू चौधरी (Sonu Chaudhry) बैरागढ़ थाना क्षेत्र में रहता है और फर्नीचर का काम करता है। साला उससे मोपेड मांगकर घुमने निकला था। परवलिया सड़क पुलिस मर्ग 21/26 कायम कर मामले की जांच कर रही थी। मामले की जांच एएसआई नर्मदा उईके (ASI Narmada Uikey) कर रहे थे। उन्होंने जांच के बाद 11 जून को ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण 104/26 दर्ज कर लिया है। ट्रक मालिक अजमेर (Ajme) में रहने वाले परमेश्वर का निकला। जिसको राम राज्य (Ram Rajya) चला रहा था। ट्रक में नागपुर (Nagpur) से माल लोड हुआ था। पुलिस को चालक ने बताया कि उसके वाहन के सामने अचानक मवेशी आ गया था। जिसको बचाने के प्रयास में उसने ब्रेक लगाया था। तभी पीछे आ रहा मोपेड सवार उसमें घुस गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मौत की वजह जानकार पुलिस तय कर चुकी है खात्मा लगाने की 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!