Bhopal News: पुलिस कॉलोनी में घुसे चोर, कामयाब होते उससे पहले जागे वयोवृद्ध रिटायर्ड अधिकारी

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में दिखे चार संदिग्ध, दो व्यक्ति घर के बाहर दे रहे थे पहरा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बेखौफ बदमाशों ने पुलिस की कॉलोनी को निशाना बनाकर दो घरों में घुस आए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा में हुई थी। हालांकि बदमाश कोई भी सामान ले जाने में कामयाब नहीं हुए थे। वारदात के इरादे से दो व्यक्ति घर के भीतर घुसते हुए जरुर दिख रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल चोरी के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

बदमाशों ने खिड़की की ग्रिल भी काट दी थी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की सबसे पहले भनक महेंद्र दत्त त्रिपाठी पिता सोमदत्त त्रिपाठी उम्र 78 साल को लगी थी। वे मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के रिटायर्ड अधिकारी भी हैं। महेंद्र दत्त त्रिपाठी (Mahendra Dutt Tripathi) संजीव नगर (Sanjeev Nagar) पुलिस हाऊसिंग सोसायटी (Police Housing Society) में रहते हैं। चोरी करने 07—08 जून की दरमियानी रात लगभग पौने दो बजे घुसे थे। बदमाश घुसने की आहट रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी मंजु त्रिपाठी (Manju Tripathi) को लगी थी। संदेही मंदिर वाले कमरे के भीतर थे। पत्नी ने उन्हें बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया था। कुछ देर बाद फिर आहट हुई तो उन्होंने पति को जगाया। पति ने घर के नजदीक रहने वाले एसआई कल्याण सिंह (SI Kalyan Singh) समेत अन्य लोगों को फोन लगाकर मदद मांगी। दरअसल, वे वयोवृद्ध हैं और उनका बेटा पूरी तरह से विकलांग हैं। नजदीक रहने वाले लोग घर के भीतर बाहर वाले हिस्से से घुसे तो चोर फरार हो चुके थे। वारदात करने के लिए चोरों ने पुलिस अधिकारी कृष्णा के तुलसयानी (Krishna.K.Tulasyani) के यहां से प्रवेश किया था। बदमाशों ने खिड़की की ग्रिल भी काट दी थी। निशातपुरा थाना पुलिस ने फिलहाल चोरी के प्रयास का प्रकरण 506/26 दर्ज किया है। आरोपियों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गर्भवती महिला की हमीदिया अस्पताल में मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!