Bhopal News: चालक समेत दो महिला यात्री बुरी तरह से जख्मी, प्रकरण दर्ज

भोपाल। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अपने आगे चल रहे सवारी ऑटो को टक्कर मार दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal ews) देहात के गुनगा थाना क्षेत्र की है। जिस कारण हादसे में ऑटो चालक समेत तीन व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो भी पलट गई।
जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ऑटो से लौट रहा था परिवार
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 10 जून की सुबह लगभग साढ़े चार बजे ग्राम दुपाडिया में हुई थी। सवारी ऑटो (Auto) एमपी-04-वाएए-3646 को मुन्ना वंशकार (Munna Vanshkar) पिता गोकूल वंशकार उम्र 27 साल चला रहा था। वह ग्राम निपानिया जाट में रहता है। उसके ऑटो में कमर बाई सेन (Kamar Bai Sen), अंजली सेन (Anjali Sen) और लक्ष्मी बाई सेन (Laxmi Bai Sen) भी सवार थी। तीनों सवारियों को ऑटो चालक एक दिन पहले विदिशा (Vidisha) जिले में स्थित एक रिश्तेदार के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लेकर लौट रहा था। स्कॉर्पियो (Scorpio ) एमपी-67-सी-4005 ने पीछे से टक्कर मारी थी। घायल महिलाओं को उनके रिश्तेदार आकर अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। गुनगा थाना पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद10 जून की दोपहर प्रकरण 176/26 भी दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।