Bhopal News: किशोरी की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: कमरे के भीतर टूटा मोबाइल और अबॉर्शन की गोलियां मिलने से मामला हुआ संदिग्ध

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। नाबालिग एक किशोरी की फांसी के फंदे पर लाश लटकी मिली हैं। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस कर रही है। मामले को पुलिस संदिग्ध मान रही है। दरअसल, जिस कमरे में लाश मिली है वहां टूटा हुआ मोबाइल और अबॉर्शन की गोलियां भी मिली हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

मोबाइल फोन भी टूटा मिला

स्टेशन बजरिया (StationBajaria) थाना पुलिस के अनुसार किशोरी की उम्र 17 साल है। उसके पिता और दो छोटे भाई-बहनों के साथ वह रहती थी। पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वहीं उसकी मां पिता से अलग रहती है। 09 जून की शाम करीब सात बजे किशोरी ने परिवार के लिए खाना बनाया। छोटे भाई-बहन बाहर खेल रहे थे और पिता काम पर गए थे। तभी किशोरी ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद भाई-बहनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। पिता जब रात करीब 11 बजे लौटे तो उन्होंने भी प्रयास किया। शंका होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर पहुंचे तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। घटनास्थल की जांच के दौरान टूटा हुआ मोबाइल (Mobile) फोन पुलिस को मिला है। इसके अलावा कमरे से अबॉर्शन की दवा भी भी मिली है। मोबाइल कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड को निकालने के लिए सायबर क्राइम (Cyber Crime) की मदद ली जा रही है। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पता चला है कि उसके साथ किसी तरह की ज्यादती जैसे लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन, कमरे में गर्भपात की दवा मिलने से पुलिस शंकास्पद घटनाक्रम मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग 22/26 कायम कर लिया है और विस्तृत पीएम रिपोर्ट मिलने का पुलिस की तरफ से इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर समेत पांच व्यक्तियों से सायबर फ्रॉड

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!