Bhopal News: प्रायवेट क्लीनिक में हेल्थ चेकअप की आड़ में स्टूडेंट से अश्लील हरकत

Share

Bhopal News: जांच करने पहुंची पुलिस तो झोलाछाप निकला डॉक्टर, प्रकरण दर्ज करके गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रायवेट क्लीनिक में हेल्थ चेकअप के दौरान कॉलेज की एक छात्रा से डॉक्टर ने अश्लील हरकत की। इसके बाद वह परिजनों को लेकर थाने पहुंची। यह मामला भेापाल  (Bhopal News) देहात कि सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र का हैै। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके क्लीनिक में दबिश दी तो पता चला कि वह झोलाछाप डॉक्टर था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चेकअप के दौरान बुरी नीयत से किया टच

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के मुताबिक छात्रा की उम्र 18 साल है जो कि ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। वह एक कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसे सिर में दर्द की शिकायत थी। इसी कारण वह 09 जून की दोपहर संजीत कुमार (Sanjeet Kumar) की क्लीनिक (Clinic) में पहुंची। उसे बंगाली डॉक्टर (Bengali Doctor) के नाम से जाना जाता है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि हेल्थ चेकअप के दौरान उसने बुरी नीयत से उसे टच किया। छात्रा ने विरोध किया उसके बावजूद उसने अपनी गंदी हरकतें बंद नहीं की। जिस कारण उसने शोर मचाया और वह क्लीनिक से बाहर आ गई। इसके बाद पूरा घटनाक्रम परिवार को बताया। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने पहले क्लीनिक में जाकर उसे सबक सिखाया। यह बात पुलिस को पता चली तो मामला 167/26 दर्ज किया गया। सुखी सेवनिया पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डिग्गी से चार लाख रूपए गायब 

 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!