Bhopal Live-In Relation: आठ साल से थे रिश्ते, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

भोपाल। विधवा महिला को अपनाने का झांसा देकर बलात्कार का मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के साथ आरोपी के आठ साल से संबंध थे। वह शादी करने की बात से मुकरा तो पीड़िता थाने पहुंच गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को दबोच लिया है।
बच्ची को अपनाने का भी किया था वादा
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 32 साल है। वह बस्ती में रहती है। उसकी दस साल की बेटी भी है। पति का बेटी के जन्म के कुछ साल बाद पति का निधन हो गया था। उस दौरान सोनू धनवारे (Sonu Dhanware) उसके संपर्क में आया। दोनों एक—दूसरे को बचपन से जानते हैं। वह उसकी पहले मदद करता रहा। उसके बाद पीड़िता से बोला कि वह उससे शादी करेगा और बच्ची को भी अपना लेगा। यह बोलकर आरोपी पिछले आठ साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा था। आरोपी बाजार में ठेला लगाने का काम करता है। अब वह कुछ दिनों से पीड़िता से दूरी बना रहा था। पीड़िता को पता चला कि वह दूसरी युवती के संपर्क में हैं। जिस कारण दोनों के बीच कलह होने लगी। आरोपी शादी भी नहीं कर रहा था। इसलिए पीड़िता 08 जून की शाम थाने पहुंच गई। जिसके बाद कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 230/26 दर्ज करके आरोपी को 08—09 जून की दरमियानी रात हिरासत में ले लिया। मामले की जांच प्रधान आरक्षक डॉली (HC Dolly) कर रही हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।