Bhopal News: पत्थर बांधकर नवजात को नहर में फेंका

Share

Bhopal News: शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, प्रसूताओं की जानकारी जुटा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सनसनीखेज वारदात ने मानवता को झकझोर दिया है। दरअसल, भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस को कलियासोत नहर के भीतर एक नवजात मिला है। उसके शरीर में पत्थर बंधा हुआ है। जिस कारण पुलिस को हत्या करने के इरादे से शव फेंकने का शक है। फिलहाल पूरी जांच अस्पताल से मिलने वाली पीएम रिपोर्ट पर टिकी है।

नहर के आस—पास के अस्पताल में पता लगा रही पुलिस

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार नहर में मिले नवजात का जन्म एक—दो दिन के भीतर अस्पताल में हुआ है। नहर के आस—पास अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजातों की जानकारी पुलिस की तरफ से जुटाई जा रही है। इसमें एक सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुलिस ने हत्या की संभावनाओं से इंकार नहीं किया है। फिलहाल शाहपुरा पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। संदेहियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। इसके अलावा नहर के नजदीक कचरा बीनने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: बैंक कर्मचारी बनकर 19 हजार निकाले
Don`t copy text!