Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने हमीदिया अस्पताल में मारी टक्कर

Share

Bhopal News: दुर्घटना में महिला समेत दो जख्मी, भीड़ ने तोड़फोड़ करके वाहन को पलटाया

Bhopal News
हमीदिया हॉस्पीटल

भोपाल। हमीदिया अस्पताल में 07 जुन की दोपहर तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। जिसमें महिला समेत दो व्यक्तियों के जख्मी होने के समाचार हैं। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने वाहन को पलटकर उसमें जमकर तोड़फोड़ कर दी है।

घायलों को कराया गया भर्ती

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 344/26 दर्ज कर लिया गया है। वहीं उपद्रवियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। हादसा 07 जून की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे हुआ था। हादसे में गीता सेन (Geeta Sen) पति प्रहलाद सेन उम्र 44 साल जख्मी है। वह पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में रहती हैं। वहीं दूसरे घायल का नाम जावेद बताया जा रहा है। दोनों घायलों को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती करा दिया गया है। टक्कर मारने वाली कार (Car) एमपी-09-बीजी-1075 को जब्त कर लिया गया है। उसके मालिक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवक को वार करके जख्मी किया 
Don`t copy text!