Bhopal Cheating News: एलएनसीटी के छात्र ने दर्ज कराया मुकदमा, दोस्त की कार का उसने ही कराया था एग्रीमेंट

भोपाल। वर्ना कार को 48 हजार रुपए का एग्रीमेंट करके एक व्यक्ति हड़प ले गया। यह मामला भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के बागसेवनिया इलाके का है। मामला तब उजागर हुआ जब उसकी लोकेशन पता लगाने जीपीएस चालू किया गया। जिस व्यक्ति की कार है उसके मालिक ने यह बताया तो मामला थाने में पहुंचा। पुलिस ने गबन का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
एक महीने के लिए दी थी किराये पर
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार रोहित सिंह राजावत पिता ओमप्रकाश सिंह राजावत उम्र 21 साल बागमुगालिया लहारपुर (Laharpur) में रहते है। वे एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) के छात्र हैं। उन्होंने वर्ना कार (Car) एमपी—04—जेडएल—2909 किराए पर देने की सलाह दोस्त प्रांजल को दी थी। हड़पी गई कार प्रांजल के मौसा रामधन पवार (Ramdhan Pawar) के नाम पर है। मामले में आरोपी आजम मोहम्मद (Azam Mohammed) है जो रोहित सिंह राजावत (Rohit Singh Rajawat) के पास सौरभ तिवारी का नाम लेकर आया था। उसने एक महीने के लिए 48 हजार रुपए कार किराए पर ली थी। किराए की रकम रोहित सिंह राजावत के दोस्त शुभ्रांश मिश्रा (Shubhansh Mishra) के खाते में ली गई थी। इस संबंध में 24 अगस्त को एग्रीमेंट भी हुआ था। उसके तमाम दस्तावेज और वीडियो—फोटो खींचकर कार दे दी गई। जब उससे कार मांगी गई तो उसका कहना था कि उसने राजगढ़ के तलेन में दोस्त को दी है। उसके बाद आगर जिले में होने की जानकारी देने लगा। शंका होने पर पीड़ित परिवार ने कार में लगे जीपीएस (GPS) सिस्टम को देखा। वह लगभग एक पखवाड़े करोद इलाके में बंद किया गया था। आरोपी आजम खान ने फोन उठाना बंद किया तो पीड़ित परिवार ने 03 नवंबर को बागसेवनिया थाने में जाकर प्रकरण 852/26 दर्ज कराया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।