Bhopal Fraud News: शादी का सपना दिखाकर प्रपंच के जरिए पैसा ऐंठते रहे, जिससे शादी होने की बात चलाई उसकी मौत की दी खबर

भोपाल। भोज मुक्त यूनिवर्सिटी के एडवाइजर जालसाजों के प्रपंचों में फंस गए। वे विवाह करना चाहते थे इसलिए मेट्रोमोनियल साइट (Matrimonial Site) में ज्यादा सक्रिय थे। इसी बात का फायदा उठाकर जालसाजों ने विवाह के लिए महिला बताकर उनसे संपर्क किया था। यह घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। इसके बाद कई किस्त में अलग-अलग तरह से लगभग साढ़े दस लाख रुपए उनसे ऐंठ लिए गए। फर्जीवाड़ा तब उजागर हुआ जब जालसाजों ने जिस महिला से रिश्ते की बात चलाई थी उसके मौत होने की जानकारी दी।
मैरिज ब्यूरो संचालक बनकर महिला से बात कराई
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार 64 वर्षीय संजय गुलाटी (Sanjay Gulati) दानिश कुंज (Danish Kunj) में रहते हैं। उन्होंने 29 मार्च को एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में इंदौर (Indore) में रहने वाली 60 वर्षीय कविता शर्मा(Kavita Sharma) के लिए वर की मांग की गई थी। विज्ञापन में उनको महिला एवं बाल विकास विभाग (Department of Women and Child Development) से रिटायर्ड सुपरवाईजर बताया गया था। विज्ञापन में दिए गए नंबर के जरिए उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। मैरिज ब्यूरो संचालक बताकर उनके पास फोन आया। इस दौरान कविता शर्मा नाम की महिला से उनकी बात कराई गई। महिला ने Widow बताकर कई दौर तक बातचीत की थी। इसके बाद उसने मुलाकात के लिए चार अप्रैल को इंदौर बुलाया। उससे पहले उसके रिश्तेदारों के सड़क दुर्घटना में घायल होने का बोलकर आने से इंकार कर दिया। उन्हीं रिश्तेदारों के इलाज के नाम पर कविता शर्मा नाम की महिला ने उनसे मदद मांगी। संजय गुलाटी को यकीन था इसलिए वे दवा, अस्पताल के बिल अन्य खर्चों के नाम पर साढ़े दस लाख रुपए का भुगतान कर चुके थे। इसके बाद उनके पास दो मई को कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह कविता शर्मा का रिश्तेदार है। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। कोलार रोड थाना पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण 321/26 दर्ज कर लिया है। वह विज्ञापन छापने वाले व्यक्ति, ब्यूरो संचालक के अलावा कविता शर्मा के मोबाइल नंबरों और जिन बैंकों में रकम भेजी उसकी जानकारी जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।