Bhopal News: पड़ोस में रहने वाले तीनों संदेही हुए फरार तो एक महीने बाद थाने पहुंचा पीड़ित परिवार

भोपाल। चोरी का एक रोचक मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के सूखी सेवनिया थाने पहुंचा है। घटना में करीब 70 हजार रुपए और जेवरात गए हैं। चोरी करना पीड़ित परिवार के ही तीन युवकों ने कबूला था। उन्होंने किस्त में सामान और पैसा लौटाने का झांसा दिया था। इसके बाद वह तीनों ही फरार हो गए। अब एक महीने बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा।
माल वापस मांगने पर घरों से हुए फरार
सूखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार घटना 3 अक्टूबर को चोपडा कला स्थित स्वागत सिटी कॉलोनी (Swagat City Colony) में हुई थी। यहां 34 वर्षीय राजकुमारी शिवहरे (Rajkumari Shivhare) टीटी नगर स्थित न्यू मार्केट में रहने वाले रिश्तेदारों से मुलाकात करने गई थी। वहां से लौटने पर उन्हें मकान का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा था। घर से चांदी की पायल, चांदी का नैकलेस के अलावा नकदी 70 हजार रुपए गायब थे। राजकुमारी शिवहरे ने पुलिस को बताया कि वह उसी दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी। तभी पड़ोसी संदेही राज मीना (Raj Meena), अर्जुन और अखिल आकर बोले कि उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। वह चोरी की हुई नकदी और जेवरात को थोड़ा-थोड़ा करके वापस कर देंगे। इसके बदले में उन्होंने यह आश्वासन मांगा था कि वह रिपोर्ट दर्ज करने थाने नहीं जाएंगे। अब माल वापस मांगने पर मामले के तीनों संदेही अपने घरों से फरार हो गए। इस कारण 01 नवंबर को थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अरुण शर्मा (TI Arun Sharma) ने बताया कि मामले में चोरी का मामला 314/26 दर्ज किया है। पड़ोसी संदेही पुलिस को अभी मिल नहीं सके हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।