Bhopal live-In Relation: लिव इन रिलेशनशिप के अलग—अलग दो मामले थाने में पहुंचे

भोपाल। लिव इन रिलेशनशिप के दो अलग—अलग मामले भोपाल (Bhopal live-In Relation) शहर के दो थानों में दर्ज हुए हैं। एक मामले की केस डायरी सिंगरौली जिले से आई है। जबकि दूसरा मामला सोशल मीडिया से हुई दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग फिर शादी करने का झांसा देकर ज्यादती से जुड़ा है। पीड़िता कॉलेज की छात्रा है।
इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती
मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी 2024 में इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए आरोपी उजेफ राईन (Ujef Rain) से पहचान हुई थी। वह सब्जी मंडी में थोक कारोबारी है। पहले दोनों के बीच मुलाकातें होती थी। इसके बाद गहरी दोस्ती हो गई। दोनों चोरी—छुपे होटलों में मिलने भी लगे। इसी दौरान मंगलवारा स्थित राज पैलेस ) होटल (Raj Palace Hotel में ले जाकर उसने प्यार का इजहार करते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने वादा किया था कि वह उसके साथ शादी करेगा। लेकिन, अब वह अपने वादों से मुकर गया। उसने पीड़िता से दूरी भी बना ली थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण 70/26 दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सिंगरौली से आई केस डायरी
इधर, पिपलानी (Piplani) पुलिस ने भी 19 साल की युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वह एक निजी कॉलेज की छात्रा है। जिस कारण वह इंद्रपुरी (Indrapuri) में रहती थी। वह मूलत: सिंगरौली (Singrauli) जिले की रहने वाली है। उसकी पहचान आदित्य कुशवाहा (Aditya Kushwah) से हुई थी। वह भी सिंगरौली जिले में स्कूल के समय साथ में पढ़ाई करता था। इस दौरान भोपाल में टकराने के बाद 2025 से मुलाकातें करने लगे। आरोपी अक्टूबर, 2025 में उसके कमरे में पहुंचा। उसने कहा कि वह उसको प्यार करता है और शादी करना चाहता है। यह बोलकर उसके साथ आरोपी ने शारीरिक संबंध बना लिए। उसने अब शादी करने से इंकार कर दिया है। पिपलानी थाना पुंलिस का कहना है कि युवती के आरोपों पर प्रकरण 468/26 दर्ज किया गया है। अभी प्रकरण का परीक्षण मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य विधि अनुसार कार्रवाई लंबित है। जिसके बाद कोर्ट इन मामलों में फैसला करेगा। पुलिस के पास केस डायरी सिंगरौली जिले से आई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।