Bhopal News: मनचले से तंग छात्रा का परिवार थाने पहुंचा

Share

Bhopal News: आते—जाते पीछा करके रास्ते में करता था बातचीत, छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बहुमंजिला भवन में रहने वाला एक परिवार भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाने पहुंचा। उन्होंने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कराया है। दरअसल, मनचला युवक उनकी बेटी को लगभग छह महीने से परेशान कर रहा था।

पीछा करते समय छात्रा की मां ने दबोचा

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में मां की तरफ से प्रकरण दर्ज कराया गया है। उनकी उम्र 37 साल है। आरोपी उनकी ही कॉलोनी में रहने वाला युवक है। बेटी की उम्र 17 साल है जो कि निजी स्कूल में पढ़ती है। आरोपी छह महीने से उसको परेशान कर रहा था। इसलिए उसकी मां ने एक महीना पूर्व उसको और परिवार को जाकर समझाया था। इसके बावजूद 04 जून को पीछा करके बातचीत करते वक्त पीड़िता की मां ने दबोच लिया। जिसके बाद यह मामला थाने में पहुंचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी पकड़ में नहीं आ सका है। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 317/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्पेशल डीजी के दामाद को घेरकर हमला करने वाले परिवार पर एफआईआर दर्ज 
Don`t copy text!