Bhopal Cyber Fraud: स्कॉलरशिप के लिए एप्लिकेशन बताकर एपीके फाइल जालसाजों ने भेजी,सवा तीन लाख रुपए से ज्यादा की रकम गंवाई

भोपाल। यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट एक स्टूडेंट और दवा कंपनी के एक अधिकारी शातिर ठग की जालसाजी (Bhopal Cyber Fraud) का शिकार बन गए। दोनों के खातों से आरोपियों ने करीब तीन लाख 34 हजार रुपए झांसा देकर अपने खातों में भेज दिए। दोनों घटनाओं की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद अब प्रकरण दर्ज करने के लिए डायरी कजलीखेड़ा थाने को भेजी है।
एपीके फाइल भेज किया मोबाइल हैक
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार करीना यादव (Kareena Yadav) ग्राम इमलिया में रहती हैं। वह एक कॉलेज की स्टूडेंट थी। उनकी छात्रवृत्ति आना बाकी थी। कुछ दिन पहले मोबाइल (Mobile) पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने कॉलेज का विभागाध्यक्ष बताकर स्कॉलरशिप (Scholarship) को लेकर बातचीत की। आरोपी की बातों से छात्रा को यकीन हो गया। उसने जियो कंपनी में मोबाइल पोर्ट भी कराया। इसके बाद उसने वह नंबर पता किया जिससे वह यूपीआई चलाती हैं। उसे पता करने के बाद एक लिंक छात्रा को भेजी थी। जिसको क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। वह एपीके फाइल (APK File) थी। जिसके बाद छात्रा के खाते में रखी 90 हजार रुपए की राशि निकाल ली। पुलिस बैंक खातों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इधर, जालसाजी का दूसरा शिकार अंकित शिवहरे (Ankit Shivhare) को बनाया गया। वे दवा कंपनी में सीनियर ऑफिसर हैं। उनके पास 25 मई को फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने सॉफ्टवेयर अपडेट करने का झांसा दिया। ऐसा करते ही उनके खाते से कई किस्त में दो लाख, 44 हजार रुपए निकल गए। वे बैंक पहुंचे तो मालूम हुआ कि उनके साथ सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) हुआ है। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में सायबर क्राइम (Cyber Crime) से आई केस डायरी के बाद 04 जून को जालसाजी के प्रकरण 189—191/26 दर्ज कर लिए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।