MP Cop News: एमपी पुलिस और लोक शिक्षण संचालनालय के बीच हुआ करार,प्रदेश के 57 जिलों के पुलिस और शिक्षकों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न,स्टूडेंटस को आधा दर्जन से अधिक कानूनों की बारीकियों से किया जाएगा प्रशिक्षित

भोपाल। मध्यप्रदेश सामुदायिक पुलिसिंग और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच अहम करार हुआ है। इसमें पॉक्सो, ड्रग्स, सायबर क्राइम समेत आधा दर्जन से अधिक कानूनों की बारीकियों से बच्चों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस काम के लिए दोनों विभागों (MP Cop News) की तरफ से संयुक्त राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में 57 जिलों के पुलिस अधिकारी और स्कूल के टीचर मौजूद रहे।
स्टूडेंटस को मिले कानून की जानकारी
जानकारी के अनुसार सभी शिक्षकों की मदद से स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मानवाधिकार एवं बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, महिला अधिकार एवं सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नारकोटिक्स एवं नशा उन्मूलन, पुलिस व्यवस्था एवं उसकी कार्यप्रणाली सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेषज्ञों ने प्रस्तुतीकरण के जरिए जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद अब स्कूल (School) में पहुंचकर बच्चों को ढ़ाई घंटे तक इसे बताया जाएगा। बच्चों को समझाने से पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 57 जिलों से डीएसपी स्तर के अधिकारी, एक एसआई स्तर के अधिकारी तथा एक्सीलेंस स्कूलों से दो-दो व्याख्याताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रकार पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को एक साझा मंच पर प्रशिक्षण प्रदान कर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की मजबूत आधारशिला तैयार की गई।’जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ के तहत मध्यप्रदेश पुलिस (MP Police) के सामुदायिक पुलिसिंग प्रभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय (Directorate of Public Instruction) की एक महत्वाकांक्षी संयुक्त पहल है। इसका उद्देश्य कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों में कानून, अधिकारों, कर्तव्यों, सार्वजनिक सुरक्षा, लैंगिक समानता तथा जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इसके जरिए विद्यार्थियों को न केवल कानूनी जानकारी प्रदान की जाएगी, बल्कि उन्हें यह भी समझाया जाएगा कि कानून उनके दैनिक जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है, पुलिस एवं अन्य संस्थाएं किस प्रकार कार्य करती हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता एवं न्याय तक कैसे पहुंचा जा सकता है। यह कार्यक्रम भौंरी स्थित पुलिस अकादमी में संपन्न हुआ। जिसका उद्घाटन आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह, डीआईजी सामुदायिक पुलिसिंग प्रभाग डॉ. विनीत कपूर (DIG Vineet Kapoor , संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग एचएन नेमा (H.N Nema), एआईजी सामुदायिक पुलिसिंग अमृत मीणा, उप निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी डॉ. संजय अग्रवाल, एसपी राज्य साइबर सेल भोपाल प्रणय नागवंशी (SP Pranay Nagvanshi) समेत अन्य अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।