Bhopal News: पॉश कॉलोनी में पहरा देता रह गया सिक्योरिेटी गार्ड 

Share

Bhopal News: एमपी हाउसिंग बोर्ड के रिटायर्ड अफसर के बंगले पर चोरों का धावा, तीन महीने बाद अमेरिका से लौटा परिवार तो वारदात का पता चला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एमपी हाउसिंग बोर्ड के रिटायर्ड अफसर के बंगले पर चोरों ने धावा बोला। बदमाश सोने—चांदी के जेवरात के अलावा नकदी ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज स्थित पॉश अरेरा कॉलोनी में हुई है। पीड़ित परिवार घर की निगरानी के लिए सिक्योरिटी गार्ड को तैनात करके गया था। इसके बावजूद उसको भी वारदात होने की भनक ही नहीं लगी।

चोरी गई संपत्ति की कीमतों का खुलासा होना बाकी

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत गायत्री सोनगरा (Gaytri Songara) पति लक्ष्मण सोनगरा उम्र 62 साल ने दर्ज कराई है। वह हबीबगंज स्थित अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में ई—7 में रहती है। यह पॉश कॉलोनी कही जाती है। लक्ष्मण सोनगरा (Laxman Songara) हाउसिंग बोर्ड के रिटायर्ड अधिकारी है। पुलिस ने बताया कि गायत्री सोनगरा के बच्चे अमेरिका (America) में रहते है। वे जुलाई में उनके पास चली गई थी। घर की निगरानी के लिए रात में सिक्योरिटी गार्ड को भी डयूटी पर लगाया था। पूरा परिवार 22 अक्टूबर को वापस लौटा था। अंदर पहुंचे तो घर में भीतर सामान बिखरा मिला। अलमारी में रखे सोने—चांदी के जेवरात और नगदी गायब थे। पुलिस ने अभी चोरी गए सामान की कीमत नहीं बताई है। पुलिस प्रकरण 508/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एक टीम घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जुए—सट्टे के कारण हो गया था कर्जा
Don`t copy text!