Bhopal News: महिलाओं का झुंड आया और सोने के जेवरात ले गया

Share

Bhopal News: सामान चैक करने पर हुआ खुलासा, चार महिलाओं के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद, चोरी गई संपत्ति का खुलासा होना बाकी

Bhopal News
बैरसिया थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। खरीददारी के बहाने दुकान में घुसकर महिलाएं सोने के जेवरात ले गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। वारदात करने वाली महिलाओं के चेहरे कैमरे में भी कैद हो गए है। जिनकी तलाश के लिए पुलिस सरगर्मी से जुटी है।

ऐसे सामने आई यह पूरी घटना

बैरसिया (Bairasia) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 23 अक्टूबर की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे हुई थी। दुकान बस स्टेंड पर मौजूद है। यह कैलाश नारायण एंड संस (Kailash Narayan & Sons Jewelers) नाम से चलती है। थाने में शिकायत 664/24 दिलीप नामदेव (Dilip Namdev) पिता कैलाश नारायण नामदेव उम्र 45 साल ने दर्ज कराई है। वे बाल विहार कॉलोनी (Bal Vihar Colony) में रहते हैं। दिलीप नामदेव ने बताया कि उस वक्त पिता कैलाश नारायण नामदेव (Kailash Narayan Namdev) के अलावा कर्मचारी भी थे। महिलाएं चार थी जो दुकान में जेवर देखने के बहाने आई थी। वे चली गई तो शाम को सोने के दाने वाला डिब्बा गायब मिला। उसमें 20 डिब्बे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरी गया माल लाखों रुपए का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Third Gender: Video में ​देखिए राजधानी में किन्नरों का कोहराम
Don`t copy text!