Bhopal News: महिला ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: कैंसर रोग से थी ग्रसित, परिवार की बजाय नौकरानी की चिंता जताते हुए सुसाइड नोट में लिखी यह बातें

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। कैंसर पीड़ित एक महिला ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि वह मर्जी से आत्महत्या कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पति यह करता है काम

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार आशा बसवानी (Asha Baswani) पति घनश्याम कुमार 50 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बैरागढ़ स्थित राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) के पास मछली मार्केट में रहती थी। वह घरेलू काम करती थी। पति कपड़े की दुकान पर काम करता है। पुलिस ने बताया 14 अक्टूबर की सुबह दस बजे आशा बसवानी का भाई घर पर गया। उसे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसको तोड़ा गया तो वह फंदे पर लटकी  मिली। जिसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा कि मैं मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। नौकरानी का ख्याल रखना। मृतका कैंसर पीड़ित थी। वह पति से अलग रहती थी। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 48/24 में कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Extortion Case: बिल्डर को पिस्टल अड़ाकर बदमाश ने मांगा रंगदारी टैक्स
Don`t copy text!