Bhopal News: कितने निष्ठुर होते हैं अफसर

Share

Bhopal News: जिस बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था उसने सुध ही नहीं लिया, मॉर्चुरी से शव वाहन घर ले जाने के लिए बटालियन जवान की पत्नी होती रही परेशान

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। एमपी पुलिस ​बटालियन में तैनात एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। दिवंगत आरक्षक के परिजनों को पीएम के बाद मॉर्चुरी से घर ले जाने के लिए वाहन नहीं मिल पा रहा था। जिसके बारे में पता लगने पर द क्राइम इंफो ने मदद भी पहुंचाई। कांस्टेबल शिवाजी नगर में स्थित एमपी के ब्यूरोक्रेसी में तैनात एक अधिकारी के सरकारी आवास में स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। पुलिस हार्ट अटैक से मौत होने की अटकलें लगा रही है।

परिवार में ज्यादा लोग नहीं होने के कारण घबराई पत्नी

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार कमलेश कुमार (Kamlesh Kumar) पिता बाबूलाल उम्र 35 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह मूलत: शिवपुरी (Shivpuri) जिले के रहने वाले थे। फिलहाल हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) में रहते थे। कमलेश कुमार 18 वीं बटालियन (Battalion) में आरक्षक थे। उन्हें 06 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे तबीयत खराब हुई थी। उनको इलाज के लिए पत्नी रेखा पहले जेपी अस्पताल (JP Hospital) लेकर पहुंची थी। यहां डॉक्टर प्रांजल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सूचना पुलिस को दे दी गई। मामले की जांच एएसआई बृजेद्र सिंह (ASI Brajendra Singh) कर रहे हैं। हबीबगंज पुलिस मर्ग 48/24 कायम कर लिया है। पीएम के पूर्व पत्नी रेखा को एम्बुलेंस का इंतजाम करने के लिए बोल दिया गया। जिस कारण वह काफी देर तक परेशान हुई। इसमें थाना पुलिस ने भी उसकी मदद की थी। यह बात द क्राइम इंफो को पता चली तो सामाजिक संस्था की मदद से वाहन मुहैया कराया गया। लेकिन, तब तक हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में पीएम नहीं हुआ था। इस कारण एम्बुलेंस को उस वक्त वापस जाना पड़ा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: बलात्कार में समझौता खारिज होने के बाद आजीवन कारावास
Don`t copy text!