Bhopal Fake Cop: राजधानी में ‘नकली पुलिस वाला’ गिरोह सक्रिय

Share

Bhopal Fake Cop: दस दिनों के भीतर लूटपाट की दो वारदातों में उजागर हुई यह बात, रेलवे कर्मचारी की पत्नी के बाद अब वृद्धा के साथ हुई घटना

Bhopal Fake Cop
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी पुलिस के लिए उनका ही नाम लेकर एक गिरोह वारदात करके चुनौती दे रहा हैं। शहर में एक पखवाड़े के भीतर में इस तरह की दो वारदातें हो गई है। जिसमें नकली पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट और ठगी की गई है। ताजा घटना भोपाल (Bhopal Fake Cop) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। इसके बावजूद गिरोह पर निगरानी रखने वाली एजेंसी क्राइम ब्रांच के कान खड़े नहीं हुए हैं।

रिपोर्ट दर्ज करने में की गई आनाकानी

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार यशोदा मंगतानी (Yashoda Mangtani) पति नारीमल मंगतानी उम्र 63 साल बी— न्यू कॉलोनी में रहती है। वह घरेलू काम करती है। यशोदा मंगतानी सोमवार सुबह दस बजे सब्जी लेने बाजार गई थी। तभी बाइक (Bike) पर सवार दो लोग उनके पास आए। उन्होंने अपना पुलिस आई कार्ड दिखाकर जेवरात उतारकर रख लो आजकल बहुत ज्यादा चोरी हो रही है। तभी दूसरे बदमाश ने मदद के नाम पर उसको पॉलीथीन दी। इस दौरान जालसाज ने नकली जेवरात उसमें रख दिए। इसके बाद वह फरार हो गए। मामले की जांच एसआई अरविंद जाट (SI Arvind Jaat) कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में 30 सितंबर को प्रकरण 425/24 प्रकरण दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में काफी देरी की। जिस कारण थाने में कुछ देर गतिरोध भी बना। पुलिस ने ठगकर ले जाए गए सोने के कंगनों की कीमत भी नहीं बताई है।

रेलवे कर्मचारी की पत्नी को ठगा था

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना क्षेत्र स्थित कोच फैक्ट्री कॉलोनी के नजदीक रहने वाली हेम संगवानी की पत्नी शेल्वा कुमारी (Shelva Kumari) के साथ ठगी की वारदात हुई थी। यह घटना 21 सितंबर की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे हुई थी। हेम संगवानी (Hem Sangwani) रेलवे में जॉब करता है। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर था। जालसाज ने कहा था कि पति के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। कुछ देर बाद घर पर पुलिस आने वाली है। वह आएगी तो घर में रखे जेवरात, नकदी और दस्तावेज लेकर जाएगी। पुलिस की टीम आए उससे पहले घर में रखे सभी कीमती सामान कहीं छुपा दो। वह सोने—चांदी के जेवरात, नकदी 80 हजार रुपए और दस्तावेज एक पन्नी में बांधकर परिचित के यहां रखने जा रही थी। वह जैसे ही मकान से बाहर निकली तो वही जालसाज जो उसके घर आया था उसने जोर—जोर से पुकारा पुलिस—पुलिस। इसके बाद वह उससे बोला वह सामान उसे दे दो और बचो। इसके बाद वह सामान लेकर फरार हो गया था।

जहांगीराबाद में पकड़ाया तो दर्ज हुए थे दो मुकदमे

Bhopal Fake Cop
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित नकली पुलिस कांस्टेबल अलीम खान (Alim Khan) पकड़ाया था। उसने कियोस्क सेंटर चलाने वाले शैलेंद्र धाकड़ (Shailendra Dhakad) के साथ धोखाधड़ी (Bhopal Fake Cop) की थी। इसके बाद अशोका गार्डन (Ashoka Garden)  थाना पुलिस ने शहादत खान (Shhadat Khan) की शिकायत के बाद जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी ने उसको पुलिस कांस्टेबल में भर्ती कराने के नाम पर पैसे ऐंठ लिए थे। आरोपी रायसेन (Raisen) जिले का रहने वाला था। फिलहाल वह 21 अगस्त से भोपाल जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: हर्बल उत्पाद बेचने वाली कंपनी पर एफआईआर

संगठित गिरोह पर निगरानी करती है क्राइम ब्रांच

शहर में संगठित होकर लूटपाट करने के मामलों में निगरानी का काम क्राइम ब्रांच (Crime Branch) का होता है। क्राइम ब्रांच का दायरा भी बढ़ाया गया। शहर में हर जोन में एक दफ्तर खोलकर अफसरों को बैठाया गया है। इसके बावजूद राजधानी में पुलिस के ही नाम पर खुलेआम लूट मची हुई है। पंद्रह दिनों के भीतर स्टेशन बजरिया और बैरागढ़ में हुई वारदात में वह सक्रिय ही नहीं हुई है।

अब वारदातों पर पर्दा डाला जाने लगा

इधर, दो दिन पहले पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित सुख सागर (Sukh Sagar) फैज—3 में प्रभा मिश्रा (Prabha Mishra) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसको चाकू मारा गया था। हमले में उसकी बेटी जाहन्वी भी जख्मी हुई है। वह स्कूल में टीचर है। आरोपी नकाबपोश था जो सुबह लगभग साढ़े छह बजे चाकू लेकर घर में घुस गया था। इस बात का अहसास हुआ तो पैर मारकर बदमाश को महिला ने पटक दिया था। पिपलानी थाना पुलिस ने इस मामले को काफी दबाया था। यह सारी घटनाएं तब हो रही है जब डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना (DGP Sudhir Kumar Saxena) के आदेश पर यौन अपराधियों की कुं​डली बनाने के लिए मुहिम छिड़ी हुई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fake Cop
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: बलात्कार के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
Don`t copy text!