Bhopal News: घरों के बाहर खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहनों में जमकर की तोड़फोड़

भोपाल। पिपलिया पेंदे खां में आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। आरोपी तलवार और डंडे लेकर एक युवक को तलाशते हुए घर में घुसे थे। इसके बाद कॉलोनी के बाहर खड़े सभी वाहनों में तोड़फोड़ करके चले गए।
आरोपी तलवार और डंडे लेकर घर में घुसे
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों में विवेक, राज, कुनाल पाटिल, समीर, पियूष चंदा, रोहित बच्चा और आकाश थे। यह सभी आरोपी कार (Car) में सवार होकर 02 अगस्त की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे आए थे। आरोपी नवीन को तलाशते हुए उसके घर में घुसे। वहां उन्हें प्रेमलता देवी (Premlata Devi) पति मुकेश कुमार उम्र 35 साल मिली। आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए धकेला। इसके बाद चार-पांच आरोपी घर के भीतर घुस गए। नवीन नहीं मिला तो बाहर निकले आरोपियों ने प्रेमलाल अहिरवार (Premlata Ahirwar), मुकेश कुमार (Mukesh Kumar), ओमप्रकाश, रोहित, प्रकाश चौकसे (Prakash Chauksey) समेत कई अन्य लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हुए हैं। आरोपियों ने प्रेमलाल अहिरवार (Premlal Ahirwar) के घर का कांच भी रॉड मारकर तोड़ा। यह उपद्रव लगभग आधा घंटा चलता रहा। उपद्रव के चलते पिपलिया पेंदे खां (Pipliya Pende Khan) में जमकर तनाव था। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रेमलता देवी की शिकायत पर 03 अगस्त को बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाने का मामला 598/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।