Bhopal News: आपूर्ति कांप्लेक्स के पास मिला शव

Share

Bhopal News: पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया, राजधानी में दूसरे जिलों से आकर रहने वाले दूसरे व्यक्ति की मौत का मामला

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी भोपाल में कई जिलों के लोग फुटपाथ पर रहते है। इनके संबंध में कोई ठोस जानकारी प्रशासन और निगम के पास भी नहीं हैं। ऐसी ही एक अन्य घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। यहां पुलिस को छतरपुर के रहने वाले व्यक्ति की लाश मिली है। इससे पहले हनुमानगंज इलाके में पुलिस को विदिशा से आकर मजदूरी करने वाले व्यक्ति की लाश मिली थी।

चार साल पहले घर छोड़कर राजधानी में डेरा डाला

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार संजय मोरे (Sanjay More) पिता हरिलाल मोरे उम्र 30 साल का शव मिला था। वह मूलत: छतरपुर (Chhatarpur) जिले में रहता था। फिलहाल फुटपाथ पर वह रहता था। वह पन्नी बीनता था। पुलिस ने बताया कि पिपलानी स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) के पास आपूर्ति कांप्लेक्स (Aapurti Complex) के पास संजय मोरे का शव मिला था। यह घटना 07—08 अगस्त की दरमियानी रात तीन बजे हुई थी। उसकी मानसिक स्थिति खराब चल रही थी। जिस कारण वह चार साल पहले छतरपुर में स्थित अपना घर छोड़कर भोपाल में रहने लगा था। उसको छतरपुर के ही एक अन्य छात्र जो यहां पढ़ता है उसने देख लिया था। उसकी जानकारी उसके परिवार को भी दी गई थी। इस मामले की जांच एएसआई वीरेंद्र चौधरी (ASI Virendra Chaudhry) कर रहे हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 50/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Sindhi Community News: कांग्रेस ने विभाजन का दंश देकर अटकाई थी नागरिकताः डाॅक्टर केसवानी 
Don`t copy text!