Bhopal News: कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: मां के निधन के बाद पिता ने कर ली थी दूसरी शादी, ननिहाल में हुई थी परवरिश, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, आत्महत्या की वजह को लेकर अभी कोई सुराग नहीं

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को अभी तक आत्महत्या की कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। इधर, घटना से पूर्व मैन स्ट्रीम मीडिया में जॉव के लिए इंटरव्यू देने की बात सामने आई है। पुलिस इन सभी बातों की तस्दीक करने में जुटी हैं।

मामा को शव सौंपा गया

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 8 अगस्त की शाम लगभग छह बजे हुई थी। परिजन छात्रा को फंदे से उतारकर सीधे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गए थे। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर जांच करने हवलदार अशोक प्रजापति (HC Ashok Prajapati) पहुंचे थे। शव की पहचान विनीता शेगोकर (Vineeta Shegokar) पिता विनोद शेगोकर उम्र 21 साल के रुप में हुई। वह गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित हाई स्कूल के पीछे बस्ती में रहती थी। वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि विनोता शेगोकर ने घर वालों को चाय बनाकर दी थी। उसके बाद रात के भोजन को लेकर भी बातचीत हुई। उसके बाद वह कौन सी परिस्थितियां बनी जिसके बाद वह फांसी के फंदे पर झूल गई यह पता पुलिस लगा रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसकी मां का निधन हो चुका है। पिता विनोद शेगोकर ने पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी कर ली थी। वह महाराष्ट्र में रहते हैं। जिसके बाद विनीता शेगोकर यहां ननिहाल में रहने को मजबूर थी। फिलहाल गांधी नगर पुलिस मर्ग 45/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीएम के बाद शव उसके मामा प्रवीण दभाड़े को सौंप दिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूने घर का ताला चोरों ने चटकाया 
Don`t copy text!