Bhopal News: पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान छह दिन बाद दम तोड़ा, पति के खिलाफ हत्या की बढ़ाई जाएगी धारा, आग में पति भी झुलसकर जख्मी

Bhopal News
ऐशबाग थाना, भोपाल शहर— फाइल फोटो

भोपाल। प्रेम विवाह के बाद एक नव विवाहिता को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। उसने जीवन और मौत से करीब छह दिनों तक संघर्ष किया। यह घटना भोपाल (Bhoal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसमें पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। आगजनी में पति भी झुलसा है।

एमपी नगर में करती थी जॉब

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार दुर्गा सेन (Durga Sen) पति प्रीतम मीना उम्र 31 साल को पति ने पेट्रोल डालकर आग से जलाया था। यह घटना 12 जुलाई को हुई थी। उसे पहले जेपी फिर वहां से हालत गंभीर होने पर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान 18—19 जुलाई की दरमियानी रात लगभग तीन बजे उसकी मौत हो गई है। वह मूलत: सागर (Sagar) जिले में रहती थी। फिलहाल ऐशबाग थाना क्षेत्र बाग दिलकुशा में किराए से रहती थी। दुर्गा सेन एमपी नगर में स्थित एक संस्थान में सेल्सगर्ल की जॉब करती थी। उसकी पति प्रीतम मीना (Preetam Meena)  के साथ एक साल पहले शादी हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। आरोपी पति है जिसने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था। वह भी इस आगजनी में झुलसा है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह (HC Dharmendra Singh) कर रहे हैं। ऐशबाग पुलिस मर्ग 37/24 कायम कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Love Jihad Act: तिलक लगाकर हिंदू गर्लफ्रेंड को अकरम भेजता था तस्वीर  
Don`t copy text!