Bhopal News: सड़क हादसे में जख्मी युवक ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: लो फ्लोर बस ने मारी थी टक्कर, शादी से फोटोग्राफी करके घर लौट रहा था ट्रूबा कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी एक युवक की मौत (Road Mishap) हो गई। यह हादसा 10 फरवरी की रात को भोपाल सिटी (Bhopal News) के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। टक्कर लो फ्लोर बस ने मारी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस इस मामले में धारा बढ़ाएगी।

बीआरटीएस कॉरिडोर के पहले मारी थी टक्कर

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 17 फरवरी की दोपहर लगभग दो बजे चिरायु अस्पताल से डॉक्टर हरदेव ने एक युवक के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान राहुल राणा पिता भूपेन्द्र राणा उम्र 22 साल के रुप में हुई। वह चौकसे नगर इलाके में रहता था। राहुल राणा (Rahul Rata) ट्रूबा कॉलेज में पढ़ाई के साथ—साथ पार्ट टाइम में फोटोग्राफी भी करता था। वह घटना वाले दिन वह शादी के कार्यक्रम से वापस लौट रहा था। उसको लो फ्लोर बस एमपी—04—पीए—3285 ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद से वह चिरायु अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने इस मामले में 80/22 धारा 279/337 (लापरवाही) से वाहन चलाकर टक्कर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। यह प्रकरण 10—11 फरवरी की दरमियानी रात लगभग दो बजे दर्ज किया गया था। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 06/22 दर्ज कर धारा 304—ए बढ़ाने की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : जिन पुलिसकर्मियों पर बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा, उनके बेटे ही छेड़ रहे किशोरियों को

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!