Nagaland : आतंकी हमले में 2 जवान शहीद, 4 घायल

Share

इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर आतंकियों ने किया हमला

नागालैंड में आतंकी हमला

गुवाहाटी। शनिवार दोपहर को नागालैंड (Nagaland) के मोन जिले में एनएससीएन के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह हमला लोकसभा चुनाव की घोषणा के ठीक दो दिन बाद हुआ है। नागा विद्रोही समूह ने असम राइफल्स के एक काफिले पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे नागालैंड के मोन जिले के तोबू और उचा गांव के बीच घात लगाकर हमला किया।

स्थानीय स्रोतों के अनुसार कम से कम 60 मिनट तक गोलीबारी चली। इस फायरिंग में कितने नागा विद्रोही मारे गए इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : दलित नवविवाहिता से 7 दरिंदों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने 10 दिन बाद दर्ज की FIR
Don`t copy text!