Bhopal News: छह महीने के भीतर चोरी की तीसरी सबसे बड़ी वारदात

भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित अवधपुरी इलाके में एक बार फिर चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ दिया है। चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल बटोर ले गए हैं। भेापाल (Bhopal News) शहर की अवधपुरी थाना पुलिस चोरी गई संपत्ति की कीमत सिर्फ दो लाख रुपए बता रही है। पिछले दो महीने के भीतर में इस इलाके में हुई चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात हैं।
अधिकारियों से की थी शिकायत
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार किरन सचान (Kiran Sachan) पति रामकिशन सचान उम्र 49 साल के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। वे अवधपुरी स्थित कृष्णा आर्केड (Krishna Arcade) में रहती हैं। घटना के वक्त वे मैहर गई हुई थी। परिवार 26 जून से वहां पर था। अगले दिन ही उन्हें चोरी का पता चल गया था। लेकिन, थाना पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत करने पर मामले में संज्ञान लिया गया। अवधपुरी पुलिस ने अब 18 सितंबर को चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। चोरी गए माल में सोने का पांचाली वाला मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल, बिछिया, चांदी के कंगन और सिक्के चोरी गए हैं। पुलिस का कहना है कि किरन सचान वारदात के बाद कानपुर चली गई थी। इसलिए एफआईआर दर्ज कराने में देरी हुई है। हालांकि पीड़िता ने उसी दिन पुलिस को बुलाया था। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज ही नहीं किया। इससे पहले अवधपुरी थाना क्षेत्र में स्थित न्यू श्रीराम परिसर (New Shriram Parisar) में रहने वाले जीएसटी अधीक्षक नितिश वर्मा (Nitish Verma) , टैगोर नगर (Taigore Nagar) अभिनव शिखा होम्स (Abhinav Shika Homes) निवासी चंद्रशेखर नाथ (Chandra Shekhar Nath) के सूने मकान में भी चोरी की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। इन दोनों स्थानों से करीब छह लाख रुपए का माल चोरी गया है। यह सारी घटनाएं पिछले दो महीनों के भीतर अंजाम दी गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।