Bhopal News: नजीराबाद में बैल की हत्या करके मांस ले गए शिकारी

Share

Bhopal News: तलाशते हुए नदी किनारे पहुंचे किसान को अवशेष मिले, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
नजीराबाद पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। निर्मम तरीके से एक बैल की हत्या करके उसके मांस की तस्करी की गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के नजीराबाद इलाके का है। पशु के अवशेष मिलने पर उसके मालिक किसान को वारदात का पता चला। पुलिस ने गौवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

रात को घर नहीं आया था बैल

नजीराबाद (Najirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना नजीराबाद स्थित ग्राम सबोदरा (Sabodara) इलाके की है। यहां विश्राम गुर्जर (Vishram Gurjar) पिता सर्जन सिंह गुर्जर उम्र 19 साल का परिवार रहता है। परिवार किसानी का काम करता है। उनके पास दो बैल है जिसमें से एक बैल (Bull)  16 सितंबर की रात को घर नहीं आया। वह उसे तलाशते हुए गांव में निकला तो ग्रामीण सुंदर गुर्जर (Sunder Gurjar) ने उन्हें बताया कि बैल को एक दिन पहले पठार के नजदीक प्लांटेंशन के नजदीक देखा था। वहां किसान का परिवार पहुंचा तो पशु के अवशेष और रक्त पड़ा हुआ था। पुलिस ने घटना स्थल पर मिले अवशेष को परीक्षण के लिए वेटनरी हॉस्पिटल भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने गौ वंश अधिनियम और बैल की हत्या करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर ग्रामीण अंचल में काफी आक्रोश भी है।

भोपाल देहात क्षेत्र बन रहा गोकशी का अड्डा

राजधानी में Slaughterhouse विवादों में आने के बाद अस्थायी रुप से भोपाल देहात क्षेत्र में गोकशी के नए ठिकाने बन रहे हैं। इससे पहले ईटखेड़ी (Ithkhedi) में भारी मात्रा में मवेशी मिले थे। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। ग्रामीण अंचलों में मवेशियों को उठाकर ले जाने और उनकी हत्या करने का काम किया जाता है। इसके बावजूद पुलिस की तरफ से गोकशी की रोकथाम को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोरों की पसंदीदा पनाहगाह बना मिसरोद

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!