Bhopal News: निशातपुरा में चोरों का कहर, तीन दिन के भीतर सात मकानों को बनाया निशाना

Share

Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल समेत लाखों रुपए का माल चोरों ने समेटा,प्रयोग के तौर पर चयनित दो निरीक्षकों वाले थाने के मैदानी हकीकत हुई उजागर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाने में दो निरीक्षकों की पदस्थापना का प्रयोग चल रहा है। उस थाना क्षेत्र में पिछले तीन दिन के भीतर में चोरी की सात वारदातें हो गई है। जिनमें सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल समेत लाखों रुपए का माल हैं। फिलहाल किसी भी मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिला है।

रक्षाबंधन त्यौहार मनाने गया हुआ था परिवार

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार सोनू जैन पिता स्वर्गीय ऋषभ कुमार जैन उम्र 34 साल करोद (Karond) स्थित प्रीमियम आर्चर्ड काम्पलेक्स (Premium Orchard Complex) में रहते हैं। उनकी मौसी शोनिया जैन, शीला जैन और उनके मकान में रहने वाले किराएदार के मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। घटना उस वक्त हुई जब सोनू जैन (Sonu Jain) की दोनों मौसी उनके यहां रक्षाबंधन पर आई थी। मौसी के मकान शिव नगर (Shiv Nagar) में हैं। तीनों मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गए हैं। चोरी का पता चलने पर मौसियों की तबीयत बिगड़ने के कारण सोनू जैन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। इसी तरह बबलेश धाकड़ (Bablesh Dhakad) पिता कल्याण सिंह उम्र 26 साल का मोबाइल (Mobile) चोरी चला गया। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के शमशाबाद का रहने वाला है। वह इंदौर की मां बिजासन कंपनी में नौकरी करता है। वह इंदौर से भोपाल होते हुए अपने पुश्तैनी मकान जाने के लिए निकला था। जब वह मीणा होटल (Meena Hotel) के पास पहुंचा तो नींद लगने के कारण सो गया था। तभी जेब से नकदी और मोबाइल चोरी हो गई। इधर, आरकेडीएफ कॉलेज (RKDF College) में 38 वर्षीय प्रोफेसर विनोद कुमार मीना (Professor Vinod Kumar Meena) के शंकराचार्य धाम कॉलोनी (Shankaracharya Dham Colony) में स्थित मकान में चोरी हो गई। पूरा परिवार रक्षाबंधन के लिए चाचोड़ा गया हुआ था। परिवार 30 अगस्त की सुबह वापस लौटा था। घर की सारी अलमारियों के ताले टूटे मिले। जिसके भीतर रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत अन्य माल चोरी चला गया। चोर किचन के रास्ते ग्रिल काटकर भीतर घुसे थे। इसी तरह रतन कॉलोनी (Ratan Colony) में चोरी की वारदात हुई। जिसकी रिपोर्ट 32 वर्षीय राकेश विश्वकर्मा (Rakesh Vishwakarma) ने दर्ज कराई। वे मूलत: गुनगा (Gunga) में रहते हैं। वे कारपेंटर का काम करते हैं। घटना के वक्त वे पूरे परिवार के साथ बागसेवनिया में स्थित ससुराल गए हुए थे। घर से चांदी के जेवरात, दस हजार रुपए गायब थे। राकेश विश्कर्मा की ही कॉलोनी में 34 वर्षीय संदीप कुमार नाथ (Sandeep Kumar Nath) के मकान पर भी चोरों ने धावा बोला। वे मूलत: बैरसिया (Berasia) के रहने वाले हैं। वे गोविंदपुरा में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वे परिवार के साथ नलखेड़ा गांव गए थे। यहां से भी चांदी के जेवरात और नकदी 15 हजार रुपए गायब थे। इन सभी मामलों में निशातपुरा पुलिस ने प्रकरण 771-772-774-776-777/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: सीबीआई ने सेना के अफसर को रिश्वत लेते दबोचा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!