Bhopal News: डॉक्टर की हंटर बूलेट तो मेल नर्स के दो मोबाइल चोरी

भोपाल। चोरों के निशाने पर प्रायवेट अस्पताल रहे। इनसे जुड़े दो मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर और गौतम नगर थाने में पहुंचे हैं। चोरों ने डॉक्टर की हंटर बूलेट अस्पताल से उठा ले गए। वहीं गौतम नगर में मेल नर्स के दो मोबाइल चोरी हो गए। दोनों घटनाओं में पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं।
अस्पताल की पार्किंग से बूलेट गायब
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर हीरेंद्र शर्मा पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा उम्र 28 साल भानपुर के नजदीक उज्जवल सिटी (Ujjwal City) में रहते हैं। वे मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के रहने वाले हैं। वे गांधी नगर स्थित साई श्रद्धा अस्पताल (Shraddha Hospital) में ड्यूटी डॉक्टर भी है। उनकी ड्यूटी 4 जुलाई को नाइट में थी। इसलिए वे अपनी हंटर बूलेट (Hunter Bullet) एमपी—04—जेडएक्स—1471 लेकर अस्पताल में पहुंचे। रात दो बजे डॉक्टर हीरेंद्र शर्मा (Dr Hirendra Sharma) ने आखिरी बार अस्पताल की पार्किंग में बूलेट देखी थी। लेकिन, सुबह जब वे घर जाने के लिए निकले तो उन्हें अपनी बूलेट नहीं मिली। गांधी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 301/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र स्थित एशियन मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल (Asian Multi-Specialist Hospital) से दो मोबाइल (Mobile) चोरी चले गए। इसकी रिपोर्ट थाने पहुंचकर योगेश गोस्वामी पिता राजपुरी गोस्वामी उम्र 21 साल ने दर्ज कराई। वे निशातपुरा (Nishatpura) स्थित पंचवटी कॉलोनी (Panchwati) में रहते हैं। योगेश गोस्वामी (Yogesh Goswami) अस्पताल में नर्सिग स्टाफ कर्मचारी हैं। यह वारदात भी 4 जुलाई की रात को हुई थी। पुलिस को अस्पताल की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदेहियों का हुलिया मिल गया है। गौतम नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 381/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।