Bhopal News: पूर्व में वार्ड ब्यॉय की नौकरी करने वाले आरोपी ने रोकने से नाराज होकर किया हमला

भोपाल। ग्रीन सिटी अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर पत्थर मारकर उसे लहुलूहान कर दिया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गौतम नगर थाना पुलिस कर रही है। आरोपी उसी अस्पताल में पहले वार्ड ब्यॉय की नौकरी करता था। विवाद की वजह अस्पताल में प्रवेश करने से रोकना बताया जा रहा है।
अस्पताल में भीतर जाने से रोकने पर किया हमला
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमले में अमित यादव (Amit Yadav) पिता पहलवान सिंह यादव उम्र 21 साल जख्मी है। वह छोला मंदिर (Chhola Mandir) स्थित प्रताप नगर (Pratap Nagar) में किराए से रहते हैं। वे मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के रहने वाले हैं और ग्रीन सिटी अस्पताल (Green City Hospital) में सिक्योरिटी गार्ड है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना 03 अगस्त की शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई थी। आरोपी आशीष है जो कि अस्पताल में प्रवेश कर रहा था। उसे यह बोलकर रोका गया कि अब वह काम नहीं करता है तो किससे मिलने आया है। इसी बात पर वह भड़क गया और उसने पत्थर मार दिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। गौतम नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 466/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।