Bhopal News: करंट से झुलसकर जख्मी व्यक्ति ने दस दिन बाद दम तोड़ा

Share

Bhopal News: फ्लैक्स उतारते वक्त हुआ था हादसा, तीन अन्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान वयोवृद्ध महिला समेत चार व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर, एमपी नगर, खजूरी सड़क और मिसरोद थाना क्षेत्र की है। जिसमें एक व्यक्ति जो फ्लैक्स उतारते वक्त करंट से झुलसा उसने दस दिन बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

करंट लगने से पोल से ​नीचे गिरा था

टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस के अनुसार रंगमहल टॉकीज के सामने चौराहे पर फ्लैक्स (Flex) को उतारने के लिए मोहम्मद उमर (Mohammed Umar) पिता मोहम्मद वसीम उम्र 48 साल चढ़ा था। उस दौरान बारिश का दौर भी चल रहा था। फ्लैक्स गीला था जो पोल के नजदीक गुजर रहे बिजली के तार से टच हो गया। जिस कारण जोरदार करंट फैला और वह पोल से नीचे आकर गिर गया। उसका तभी से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के बर्न वार्ड में ईलाज चल रहा था। इस दौरान 17 सितंबर की सुबह उसकी मौत हो गई। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 44/26 कायम कर लिया है।  पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर अभी जांच की जा रही है। जिसमें फ्लैक्स लगाने वाली कंपनी और उसकी जानकारी जुटाई जाएगी। एमपी नगर (MP Nagar) में रहने वाली 32 वर्षीय सलमा पति रहवर की मौत हो गई। उसे 18 सितंबर की दोपहर हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। इसके अलावा खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बकोनिया में रहने वाली बत्ती बाई (Batti Bai) पति राजाराम उम्र 75 साल की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में रेलवे पटरी (Railway Track) पर जख्मी पाया गया था। मिसरोद (Misrod) स्टेशन प्रबंधक सुनील ने पुलिस को रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति के शव होने की जानकारी दी है। जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 50 साल है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!