Bhopal News: तीन युवकों को चाकू मारकर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: वाहन में तोड़फोड़ करने के बाद दो आरोपी धमकाते हुए फरार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने चाकू से एक युवक पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए दो युवकों को भी चाकू मारकर उन्होंने लहुलुहान कर दिया। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

बाइक में भी की जमकर तोड़फोड़

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार हमले में नितेश जाटव (Nitesh Jatav), मान बहादुर और लक्की सेन जख्मी हैं। घटना 05 अगस्त रात ज्योतिबा फूले नगर (Jyotiba Phule Nagar) में हुई थी। आरोपी सोनू उर्फ पागल (Sonu@Pagal) और राहुल नोटी Rahul Notiहै। जिनसे हमले में जख्मी लक्की सेन (Locky Sen) की पुरानी दुश्मनी है। उसे ही मारने दोनों आरोपी पहुंचे थे। इस दौरान हमले में जख्मी दो अन्य उसे बचाने आए थे। मान बहादुर (Maan Bahadur) को चाकू (Knife) के सबसे ज्यादा वार लगे हैं। जिस कारण उसकी हालत गंभीर हैं। हबीबगंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 540/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार होने से पहले लक्की सेन की बाइक (Bike) में भी जमकर तोड़फोड़ करके धमकाते हुए भाग गए।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवधपुरी में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
Don`t copy text!