Bhopal News: एसबीआई के कियोस्क सेंटर चलाने वाले कारोबारी ने इशारों ही इशारों में यह बताया

भोपाल। घर के भीतर से परिवार की मौजूदगी में जेवरात चोरी हो गए। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित परिवार ने इशारों ही इशारों में कुछ संकेत पुलिस को दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने सादा चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घर पर करवाया था बिजली का काम
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार नदीम खान (Nadeem Khan) पिता उस्मान खान उम्र 32 साल इकरा स्कूल (Iqra School) के नजदीक इस्लामी गेट में रहते हैं। वे एसबीआई (SBI) का कियोस्क सेंटर चलाते हैं। राखी के चलते छुट़्टी जैसा माहौल था। इसलिए वह 30 अगस्त को वे अपने घर की दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ थे। तभी रात सवा नौ बजे तीसरी मंजिल पर उन्होंने बिजली का काम कराया। वहां अर्सलान और शाबेज आए थे। उनके जाने के बाद पत्नी तैयबा का सोने का हार और सोने की झुमकी गायब मिली। उसी मंजिल पर काम भी हुआ था। लॉकर खुला होने पर परिवार को शक गया। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने नदीम खान की शिकायत पर प्रकरण 546/26 दर्ज करके अपने स्तर पर पड़ताल शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।