Bhopal Fraud News: डिस्प्ले वाली कार नई बताकर ग्राहक को बेची

Share

Bhopal Fraud News: सतना की संस्था की शिकायत पर कार बेचने वाले डीलर पर प्रकरण दर्ज

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। कार खरीदने आने वाले ग्राहक को टेस्टिंग हेतु आरक्षित कार को नई बताकर बेच दिया गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके का है। इस मामले में जांच के बाद अयोध्या नगर थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिकायत सतना की एक एनजीओ की तरफ से की गई थी।

एक हजार किलोमीटर से ज्यादा चली हुई कार ​थमाई

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में शिकायत मनीषा पंजवानी पिता टीडी पंजवानी उम्र 28 साल ने दर्ज कराई। वे सतना (Satna) जिले के कोतवाली में रहती है। वह श्री रामाकृष्णा चेरिटेबल ट्रस्ट (Shri Ramakrishna Charitable Trust) चलाती है। इस संस्था ने जून के अंतिम सप्ताह में एक कार (Car) खरीदी थी। यह वाहन उन्होंने नरेला शंकरी (Narela Shankari) स्थित मीनाल रेसीडेंसी (Minal Residency) शोरुम से लिया। उन्हें कार कंपनी की तरफ से 28 जून को दी गई थी। उसको चलाया गया तो पता चला कि व्हील अलाईमेंट खराब है। इसके अलावा वह एक हजार किलोमीटर से ज्यादा चली हुई कार है। मनीषा पंजवानी (Manisha Panjwani) की तरफ से ऐसा किए जाने पर डीलर से मिलकर विरोध जताया गया। वहां मोहम्मद अब्दुल्ला (Mohammed Abdulla) मिले जो कंपनी के सर्विस मैनेजर है। इसके अलावा Sales Representative  सुनील रजवाडे (Sunil Rajwade) ने बताया कि यह कार पुणे प्लांट से सड़क के रास्ते भोपाल आई थी। जिस कारण उसकी रीडिंग बंद हो गई थी। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद विक्की सुशिबिने (Vicky Sushibine) के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि कार डीलर कंपनी के मालिक फुलदीप समाधिया (Phuldip Samadhiya) है। पीड़ित ने उन पर वाहन चलाने का भी आरोप लगाया है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अभी विवेचना प्रारंभिक स्तर पर है। आरोपों से संबंधित तथ्य प्रमाणित मिलने पर आगे जांच बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: रेलवे अधिकारी के मकान में घुसकर वारदात

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!