Bhopal News: सीवेज के लिए हुई खुदाई के कारण बिजली कंपनी की हाई—प्रेशर वाली लाइन क्षतिग्रस्त

Share

Bhopal News: दिल्ली की संस्था की लापरवाही से 62 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान, आईटी पार्क समेत अन्य संस्थाओं की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस थाने में दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
निशातपुरा थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। अमृत मिशन योजना 2.0 के तहत खोदी जा रही लाइन की चपेट में मध्यप्रदेश बिजली कंपनी की हाई—प्रेशर वाली लाइन आ गई। जिस कारण आईटी पार्क समेत कई अन्य स्थानों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इला​के का है। मामले को गंभीर मानते हुए इस घटना के खिलाफ बिजली कंपनी ने प्राथमिक जांच की। जिसमें पता चला कि दिल्ली स्थित जिस कंपनी ने यह लापरवाही की है उसके कारण करीब 62 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया है। घटना को गंभीर मानते हुए यह मामला निशातपुरा थाने में पहुंचा। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने 28 सितंबर को कंपनी के खिलाफ लापरवाही से काम करने और नुकसान पहुुंचाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सरकारी संपत्ति को तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाया

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में असिस्टेंड इंजीनियर अंकित मेहरोलिया (Ankit Mehroliya) की तरफ से 19 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी। मध्यप्रदेश बिजली कंपनी (Madhya Pradesh Electricity Company) की तरफ से अपनी जांच प्रतिवेदन पुलिस को सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि दिल्ली की संस्था इनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड (Enviro Infra Engineers Limited) को सीवेज नेटवर्क बिछाने का काम मिला है। पुलिस ने कंपनी के लिए काम करने वाले कर्मचारियों संजीव कुमार जाटव (Sanjeev Kumar Jatav), विनोद चौधरी (Vinod Chaudhry) समेत कई अन्य व्यक्तियों से पूछताछ करके बयान दर्ज किए गए। बिजली कंपनी ने घटना स्थल के वीडियो (Video) और फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं। खुदाई करने वाली कंपनी पर आरोप है कि बिजली कंपनी की तरफ से भूमिगत 132 केवी बिजली वितरण लाइन होने का संकेतक दर्ज भी था। वहां किसी भी तरह के निर्माण कार्य से पूर्व बिजली कंपनी से अनिवार्य अनुमति नियम है। इसके बावजूद पोकलेन मशीन चलने से विद्युत वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुलिस ने जांच के बाद विद्युत संयंत्र सुरक्षा अधिनियम के अलावा, सरकारी संपत्ति को तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाने का प्रकरण 983/26 दर्ज किया गया है। यह घटना 10 सितंबर को अयोध्या बायपास रोड पर स्थित करोद (Karond) के नजदीक हुई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिलाबाॅन्ग स्कूल बस ड्रायवर ने किया दुष्कर्म

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!