Bhopal News: दो लाख रुपए का माल चोरी

Share

Bhopal News: जिला न्यायालय के कर्मचारी समेत तीन सूने मकानों को बनाया निशाना

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन सूने मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News)  शहर के ऐशबाग, कजलीखेड़ा और रातीबड़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। सभी स्थानों से नकदी, कीमती उपकरण समेत करीब दो लाख रुपए का माल चोरी गया है।

घूमने गया हुआ था पूरा परिवार

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद शफीक पिता मोहम्मद वहीद उम्र 48 साल जवाहर कॉलोनी (Jawahar Colony) में रहते हैं। उनका कबाड़े का थोक कारोबार हैं। मोहम्मद शफीक (Mohammed Shafiq) 16 अगस्त को पूरे परिवार के साथ घुमने चले गए थे। तभी ताला तोड़कर चोर घर में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवरात और नकदी 27 हजार रुपए ले गए। चोरी गए जेवरात की जानकारी पीड़ित की पत्नी साबरा को है। उन्होंने सूची पुलिस को अभी नहीं सौंपी है। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण 349/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह कजलीखेड़ा (Kajlikheda) स्थित गौंडीपुरा के मकान में चोरों ने सेंध लगाई। वहां से नकदी 25 हजार रुपए के अलावा गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी चला गया। थाने में रिपोर्ट शिवानी मालवीय (Shivani Malviya) पति बनवारी मालवीय उम्र 26 साल ने दर्ज कराई। वह बंगलों में काम करने जाती है। चोरी की वारदात 14 अगस्त की सुबह दस बजे से शाम छह बजे के बीच अंजाम दी गई। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण 343/26 दर्ज कर लिया है। इधर, रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस ने महेश मीना (Mahesh Meena) पिता मांगीलाल मीना उम्र 55 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। वे साउथ टीटी नगर में स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उनका नीलबड़ में स्थित एकता नगर (Ekta Nagar) में निर्माणाधीन मकान है। चोरों ने ताला तोड़कर, दस नल की टोटियां, पानी की मोटर, एलईडी टीवी, ड्रिल मशीन के अलावा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए हैं। रातीबड़ थाना पुलिस ने महेश मीना की शिकायत पर 16 अगस्त को चोरी का मामला 367/26 दर्ज किया है। जबकि चोरी की वारदात 11 अगस्त को हुई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सुसाइड नोट लिखकर स्माल फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!