Bhopal Cyber Fraud: आधा दर्जन व्यक्तियों से चार लाख रुपए से अधिक की रकम ऐंठी

Share

Bhopal Cyber Fraud: ई-एफआईआर दर्ज करके पीड़ितों से संपर्क करना भूली पिपलानी पुलिस

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भेापाल शहर की पिपलानी थाना पुलिस ने सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Fraud) के आधा दर्जन प्रकरण दर्ज किए। जिसमें करीब चार लाख, 17 हजार रुपए से ज्यादा की रकम जालसाजों ने अलग-अलग तकनीक अपनाकर ऐंठ ली। अधिकांश मुकदमे ई-एफआईआर के जरिए थाने में पहुंचे। जिसके अधिकांश पीड़ितों से थाना पुलिस ने संपर्क ही नहीं किया। इससे पहले मामले की जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। इसमें खाते को फ्रीज करके मनी ट्रेल का पता पुलिस लगा रही है।

क्रेडिट कार्ड बनाने का दिया झांसा

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार रोहित प्रसाद पिता आरडी प्रसाद उम्र 42 साल नरेला शंकरी (Narela Shankari) के नजदीक कर्मवीर नगर (Karmveer Nagar) में रहते हैं। वे जिम चलाते है। रोहित प्रसाद (Rohit Prasad) के पास 26 जुलाई को फोन आया था। जालसाज ने क्रेडिट कार्ड (Credit Card)  बनाने के लिए बातचीत करते हुए कुछ जानकारियां उनसे हासिल की थी। जिसके बाद चार किस्त में खाते से 91 हजार 406 रुपए निकल गए। इसी तरह नर्मदा विश्वकर्मा पिता मूलचंद्र विश्वकर्मा उम्र 48 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। वे आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित पुराना शिव नगर (Shiv Nagar) में रहते हैं। नर्मदा विश्वकर्मा (Narmada Vishwakarma) कारोबारी है जिनके खाते से 24 जुलाई को 25 हजार रुपए निकल गए थे। घनश्याम बिछेले (Ghanshyam Bichele) पिता स्वर्गीय परशुराम बिछेले उम्र 67 साल के खाते से एक लाख, 90 हजार, 888 रुपए निकल गए। वे नरेला शंकरी स्थित सुख सागर (Sukh Sagar) फेज-2 में रहते हैं। उनके साथ जालसाजी की वारदात 22 जुलाई को हुई थी। इसके अलावा जय मंगल मिश्रा (Mangal Mishra) पिता सुखेदव मिश्रा उम्र 46 साल के साथ 11 अगस्त की शाम लगभग सात बजे 42 हजार रुपए की सायबर धोखाधड़ी हुई। वे आनंद नगर स्थित ओमेगा कॉलोनी (Omega Colony) में रहते हैं। पिपलानी पुलिस ने पांचवां प्रकरण सिकंदर कुमार (Sikandar Kumar) पिता बसंत मंडल उम्र 20 साल की शिकायत पर दर्ज किया। वे आनंद नगर स्थित प्रेस कॉलोनी (Press Colony) में रहते हैं। उनके खाते से 12 अगस्त को 25 हजार रुपए निकल गए हैं। इसी तरह नितिन गुप्ता (Nitin Gupta) पिता रजनीश गुप्ता के साथ 43 हजार 383 रुपए का सायबर फ्रॉड हुआ। वे आनंद नगर स्थित गुप्ता कॉलोनी (Gupta Colony) में रहते हैं। पिपलानी थाना पुलिस ने इन सभी मामलों में प्रकरण 839-840-841-842-844-845/26 दर्ज कर लिये है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किसान को कार ने टक्कर मारी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!