Bhopal Fraud News: वारदात के बाद ऑटो में महिला को बैठाकर नादरा बस स्टेंड पहुंचा दिया

भोपाल। नोटों की नकली गड्डी थमाकर एक वृद्धा को उसके पहने हुए जेवरात और नकदी समेटकर दो जालसाज फरार हो गए। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के अशोका गार्डन इलाके का है। आरोपियों ने नादरा बस स्टेंड पर मिलने का झांसा देकर वृद्धा को ऑटो में बैठाया था। यह मामला पहले हनुमानगंज थाने पहुंचा था।
नोट के बंडल में थे कटे हुए पेपर
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार बेचना यादव पति रामप्रसाद यादव उम्र 60 साल सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) में रहती है। उनके साथ वारदात 13 अगस्त की शाम लगभग चार बजे हुई थी। बेचना यादव (Bechna Yadav) अपना चश्मा बनाकर घर पैदल लौट रही थी। तभी उन्हें मनप्रीत होटल (Manpreet Hotel) के पास दो व्यक्ति उनसे मिले। जिन्होंने पेपर में लिपटी नोटों की गड्डियां दिखाई वह लेकर उसके बदले में वृद्धा के पहने हुए जेवरात मंगलसूत्र, कान की दो बाली, एक जोड़ चांदी की पायल और नौ सौ रुपए जालसाज ने ले लिए। आरोपियों का कहना था कि वे उन्हें नादरा बस स्टेड (Nadra Bus Stand) पर मिलेंगे। वह नोटों का बंडल लेकर वहां पहुंच जाए। इसके बाद आरोपियों ने ऑटो को रोककर उसमें वृद्धा को सवार कर दिया। जब वह नादरा बस स्टेंड पर पहुंची तो देखा कि जालसाल ने जिसे नोटों का बंडल बताकर दिया था उसके भीतर कटे हुए पेपर के अलावा एक रुमाल मिला। उस रुमाल के भीतर राजश्री का पाऊच रखा हुआ था। इस मामले में पीड़ित परिवार ने 16 अगस्त को अशोका गार्डन थाने में आवेदन दिया। जिसमें पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 472/26 दर्ज करके आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरु कर दिया है। उल्लेखनीय है कि शहर में नोटों की गड्डियां दिखाकर ठगी की इससे पहले जहांगीराबाद और हनुमानगंज थाने में भी दर्ज हुई है। यह तीनों वारदात एक पखवाड़े के भीतर अंजाम दी गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।