Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: फुटपाथ पर जख्मी मिला था, एम्बुलेंस ने पहुंचाया था हमीदिया

Bhopal News
File Image

भोपाल संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके का है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

शरीर पर थे चोट के निशान

थाना प्रभारी राजन अहिरवार (TI Rajan Ahirwar) ने बताया कि जनता की मदद से एम्बुलेंस को सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि शरीर पर आई चोटें वाहन की है अथवा किसी व्यक्ति की तरफ से आई है यह पीएम होने के बाद साफ होगा। मृतक की पहचान दीपू नामदेव (Deepu Namdev) उम्र 31 साल के रुप में हुई है। वह चार दिनों से शराब के नशे में दिख रहा था। पुलिस ने परिजनों का पता लगाकर सूचना दे दी है। 02 जुलाई को परिजन के बयान दर्ज करने के बाद आगे की जांच की जाएगी। जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस ने मर्ग 20/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: शहर के एक थाने को अपने नामकरण का इंतजार
Don`t copy text!