Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत हजारों रुपए का माल चोरी

Share

Bhopal News: कोलार रोड और कटारा हिल्स में हुई घटनाएं, मामले में संदेही तीन व्यक्ति गिरफ्तार, मुथुट फायनेंस कंपनी में गिरवी रख दिए थे जेवरात

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कोलार रोड और कटारा हिल्स इलाके में चोरी की वारदातें हुई है। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल समेट ले गए हैं। भोपाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड पुलिस ने तीन संदेहियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने चोरी के जेवरात मुथुट फायनेंस कंपनी में ले जाकर गिरवी रख दिए थे।

महिला ने देवर पर जताया शक

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार गिज्जाबाई मालवीय पति स्वर्गीय हेमराज मालवीय उम्र 40 साल बंजारी में अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) बस्ती के पास रहती हैं। वे बंगलों में काम करने जाती हैं। गिज्जा बाई मालवीय (Gijja Bai Malviya) 12 सितंबर को ललिता नगर (Lalita Nagar) से काम से लौटी तो ताला टूटा मिला। घर के भीतर पेटी से सोने के टाप्स, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, नकदी पांच हजार रुपए नहीं मिले। पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। महिला ने देवर आकाश मालवीय (Akash Malviya) पर संदेह जताया है। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसने अपने साथी बलबीर वाल्मिक ()Balbeer Walmik की मदद से जेवरात को मुथुट फायनेंस कंपनी (Muthoot Finance Company) में गिरवी रख दिए थे। आरोपियों से करीब 70 हजार रुपए का माल बरामद किया गया। इधर, कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस ने आदा राम पिता भूपाराम उम्र 35 साल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया। वे हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। वे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में नर्सिग ऑफिसर हैं। उनके निर्माणाधीन मकान से तीन व्यक्ति 20 फीट लंबा पंप का वायर काटकर ले गए। चोरी करते हुए तीन व्यक्ति कैमरे में कैद भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टीचर के मकान से लाखों के जेवरात साफ

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!