Bhopal News: टीआई के सस्पेंड होते ही जुआरियों की धरपकड़ तेज

Share

Bhopal News: गोविंदपुरा इलाके में सात जुआरियों से एक लाख से अधिक की रकम और ताश पत्ते बरामद

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। जुआ चलने पर भनक नहीं होने के चलते एक दिन पहले स्टेशन बजरिया निरीक्षक शिल्पा कौरव (TI Shilpa Kaurav) सस्पेंड हुई। यह आदेश वायरल होते ही भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा पुलिस ने एक जगह पर दबिश दी। वहां सात जुआरियों से एक लाख, 8 हजार रुपए से ज्यादा की रकम और ताश पत्ते मिल गए। जहां छापा मारा गया वहां प्रदेश के विधायकों और सांसदों के निजी आवास हैं।

आधा दर्जन ताश पत्तों की गड्डियां मिली

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 13 सितंबर को रचना टॉवर (Rachna Tower) के एमआईजी ब्लॉक—9 की छत पर छापा मारा गया। यहां पुलिस को सतना (Satna) जिले में रहने वाले सत्यम त्रिपाठी (Satyam Tripathi) पिता रामप्रबोध त्रिपाठी उम्र 31 साल, मिसरोद (Misrod) जाटखेड़ी निवासी महेश अहिरवार (Mahesh Ahirwar) पिता राम प्रसाद अहिरवार उम्र 36 साल, रचना टॉवर के 9 नंबर ब्लॉक में रहने वाले रोहित उर्फ रवि तिवारी (Rohit@Ravi Tiwari) पिता श्यामलाल उर्फ सुरेश तिवारी उम्र 34 साल, रातीबड़ (Ratibarh) निवासी संतोष सिंह तोमर (Santosh Singh Tomar)पिता करण सिंह तोमर उम्र 44 साल, दानिश नगर (Danish Nagar) निवासी सचिन पटेल (Sachin Patel) पिता सुपायर पटेल उम्र 27 साल, ऐशबाग (Aishbag) निवासी नवीन अग्रवाल (Naveen Agrawal)  पिता राकेश अग्रवाल उम्र 37 साल और कोलार रोड (Kolar Road) निवासी कुनाल भारद्वाज (Kunal Bhardwaj) पिता सुनील भारद्वाज उम्र 34 साल को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के कब्जे से अलग—अलग रकम बरामद हुई। आरोपियों के कब्जे से एक लाख, साढ़े आठ हजार रुपए के अलावा आधा दर्जन ताश पत्तों की गड्डियां भी मिली है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैम्बिलंग एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार करके जमानत दे दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार की टक्कर से गिरे व्यक्ति पर मिनी ट्रक का पहिया चढ़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!