Bhopal News: बिल्डर पति के बाद पत्नी और साली पर कानूनी शिकंजा

Share

Bhopal News: कोलार रोड थाने की बजाय कजलीखेड़ा के एसआई से जांच कराई, एक साल पूर्व दर्ज मुकदमे में थाना आ चुका विवादों में

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। रातीबड़ स्थित गोरा गांव में एक-एक करके 11 गोलियां दागने के मामले में गिरफ्तार बिल्डर के बाद अब उनकी पत्नी और साली पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मामला धमकाने से जुड़ा है। इसमें खास बात यह है कि घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाने में हुई थी। जिसकी जांच कजलीखेड़ा थाने के एसआई से कराई गई। जिसके बाद कोलार रोड थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पिस्टल दिखाकर धमकाने के आरोप

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 20 सितंबर को पंकज सिंह परिहार (Pankaj Singh Parihar), ओम राजावत (Om Rajawat) और हेमंत चौहान (Hemant Chauhan) ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई थी। तीनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। आरोप था कि आरोपी रिचा ठाकुर (Richa Thakur), उसकी बहन जूही और कर्मचारी अतुल बघेल (Atul Baghel) ने उनका वाहन रोककर दानिश हिल्स (Danish Hills) के पास दोपहर तीन बजे जान से मारने की धमकी देकर हमला किया। कार (Car) में तोड़फोड़ के अलावा पिस्टल (Pistol) दिखाकर धमकाने के आरोप लगे थे। मामले की जांच कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाने में पदस्थ एसआई केशांत शर्मा (SI Keshant Sharma) ने की। जांच में तोड़फोड़ और पिस्टल से धमकाने के आरोप भ्रामक पाए गए। लेकिन, तीनों आरोपियों ने रोककर धमकी दी थी। यह साबित होने के बाद पंकज परिहार पिता स्वर्गीय राम किशोर सिंह परिहार उम्र 39 साल की शिकायत पर प्रकरण 608/26 दर्ज किया है। वे मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के इटावा (Itawa) जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल न्यू मीनाल रेसीडेंसी (New Minal Residency) में रहते हैं। हमले के वक्त आरोपियों के बनाए गए वीडियो (Video) से घटना की पुष्टि हुई। पंकज सिंह परिहार के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज है। यह सभी लोगों को कोलार रोड थाने के कई प्रकरणों में नाम सामने आ चुका है। जिसमें थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल खड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चरित्र संदेह पर पत्नी को चाकू मारकर किया जानलेवा हमला

दो साल से चल रहा है मामला

कोलार रोड थाने में रिचा ठाकुर का मामला पहली बार नहीं पहुंचा है। यह परिवार दो साल से काफी चर्चा में रहा है। नीतेश ठाकुर (Nitesh Thakur) दानिश हिल्स में रहता है और प्रॉपर्टी डीलिंग के अलावा बिल्डर का भी काम करता है। वह दो सप्ताह पूर्व गोरा गांव में दूसरे बिल्डर संतोष सिंह तोमर (Santosh Singh Tomar) के घर के बाहर एक-एक करके 11 गोलियां बरसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कोलार रोड थाने में दर्ज ताजा प्रकरण में आरोपी रिचा ठाकुर उसकी पत्नी है और जूही उसकी साली है। रातीबड़ (Ratibarh) में हुए गोली कांड वाले दिन रिचा ठाकुर की फॉरच्यूनर (Fortuner) ही इस्तेमाल में आई थी। नीतेश ठाकुर को कोलार रोड में किडनैप (Kidnap ) करने का भी मामला दो साल पहले चर्चा में रहा था। उसमें एक कांस्टेबल का भी नाम सामने आया था। जिसके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Porn Video Scam: ऑडिशन की आड़ में पोर्न इंडस्ट्री के कैरियर बने
Don`t copy text!