Bhopal News: मकान की पहली मंजिल से गिरकर वृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: पान का पीक थूकते वक्त हुआ था हादसा, बारह घंटे चले इलाज के बाद दम तोड़ा

Bhopal News
File Image

भोपाल। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वह पहली मंजिल से पान का पीक थूक रहे थे। तभी असंतुलित होकर सिर के बल गिर गए थे। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा इलाके में हुआ हैैैै। उनका बारह घंटे तक इलाज भी चला था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

गिरने से सिर में लगी गंभीर चोट

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना कबीटपुरा (Kabeetpura) में 30 अगस्त की सुबह लगभग दस बजे हुई थी। घटना में 68 वर्षीय शेख लियाकत (Sheikh Liyaqat) बुरी तरह से जख्मी थे। वे पत्नी और बेटों के साथ कबीटपुरा में रहते थे। मृतक के दो बेटे हैं जो कबाड़ा कारोबारी हैं। उन्हें गंभीर हालत में पत्नी और बहू हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) लेकर पहुंची थी। सिर में चोट होने के कारण वह बातचीत करने की अवस्था में नहीं थे। हालांकि परिजनों ने पीक थूकते वक्त पहली मंजिल से गिरने की जानकारी पुलिस को दी है। इलाज के दौरान 30 अगस्त की रात लगभग दस बजे मौत हो गई। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मौसी के बेटे ने नाबालिग से किया बलात्कार
Don`t copy text!