Bhopal Cyber Fraud: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर के रिटायर्ड अधिकारी समेत दो व्यक्तियों के साथ सायबर फ्रॉड, रिश्तेदार बनकर डॉक्टर का नंबर बताकर जालसाज के खाते में पैसा लेता रहा

भोपाल। उद्यमिता विकास केंद्र के रिटायर्ड अधिकारी समेत दो व्यक्तियों के साथ जालसाजी की घटनाएं हुई है। इन मामलों की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) ने की थी। जिसमें उन खातों को फ्रीज किया गया है जिनमें पैसा ट्रांसफर हुआ था। इसके बाद यह मामले दर्ज करने के लिए भेापाल शहर के मिसरोद और शाहपुरा थाने को भेजे गए।
फोनपे के जरिए भाई को भेजी थी रकम
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार अनीता पिपरे पिता रमेश पिपरे उम्र 35 साल जाटखेड़ी स्थित भवानी नगर (Bhawani nagar) में रहती हैं। वे गृहिणी हैं। उन्होंने 24 जुलाई को फोनपे के जरिए भाई राहुल पिपरे (Rahul Pipre) को 500 रुपए भेजे थे। इसके बाद उन्होंने अपने खाते में जाकर बची हुई राशि देखी थी। अनीता पिपरे (Anita Pipre) को पता चला कि उनके बागमुगालिया स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा (Bank Of Baroda) के खाते से नीतू बाथम (Neetu Batham) को 98 हजार रुपए भेजे गए हैं। जबकि वह उसको जानती भी नहीं हैं। महिला ने विरोध किया तो बैंक कर्मचारियों ने सायबर फ्रॉड की जानकारी देकर उन्हें राष्ट्रीय हेल्प लाइन में शिकायत करने की सलाह दी। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 538/26 दर्ज कर लिया है। इधर, शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने घनश्याम प्रसाद मिश्रा पिता उमाशंकर मिश्रा उम्र 74 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। वे बावडिया कला स्थित पल्लवी नगर (Pallavi Nagar) में रहते हैं। एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर (Entrepreneurship Development Center) से रिटायर्ड घनश्याम प्रसाद मिश्रा (Ghanshyam Prasad Mishra) से जालसाज ने बहुत ही शातिर तकनीक से 64 हजार रुपए ऐंठ लिए।
यह बोलकर रकम ऐंठता रहा जालसाज
आरोपी ने जबलपुर (Jabalpur) में रहने वाले अशोक साहू (Ashok Sahu) के नाम का इस्तेमाल करके पूरा फर्जीवाड़ा किया। जालसाज ने बताया कि उनके परिचित अपोलो अस्पताल (Apolo Hospital) की आईसीयू में भर्ती है। उन्हें स्टंट डालना है। डॉक्टर को 75 हजार रुपए देने हैं। जालसाज ने भुगतान का फर्जी स्क्रीन शॉट उन्हें भेज दिया। लेकिन, घनश्याम प्रसाद मिश्रा के पास पैसे नहीं आए थे। कुछ देर बाद जालसाज ने फिर फोन किया और बताया कि पैसा देने में देरी की तो उसका रिश्तेदार मर जाएगा। इस कारण उन्होंने अपने खाते में रखे नौ हजार रुपए, बहू गीतिका मिश्रा (Gitika Mishra) और अंजली मिश्रा (Anjali Mishra) के खाते से 35 हजार रुपए, इंदौर में रहकर नौकरी करने वाली बेटी सीमा तिवारी (Seema Tiwari) से 20 हजार रुपए भेज दिए। इसके बाद साहू ने बोला कि बाकी बची 11 हजार रुपए की रकम वह कल देंगे तो चल जाएगा। अगले दिन आरोपी ने फिर फोन किया और कहा कि भतीजे ने गलती से आपके खाते में 65 हजार रुपए भेज दिए है। यह रकम उसी खाते में रिश्तेदारों से बोलकर डाल दीजिए। उसने भुगतान का फर्जी स्क्रीन शॉट भी भेजा था। ऐसा करने पर पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 443/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।