Bhopal News: पर्स में नकदी के अलावा सारे दस्तावेज भी ले गया चोर

भोपाल। घर के भीतर से एक महिला का पर्स चोरी चला गया। उसमें बेटी के इलाज के लिए पैसे रखे थे। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा इलाके की है। चोर पैसा और महत्वपूर्ण कागजात निकालने के बाद पर्स को घर के दरवाजे पर फेंककर भाग गया।
बेटी के इलाज के लिए जुटाऐ थे पैसे
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में शांता मालवीय पति कैलाश मालवीय उम्र 50 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वह बंगाली कॉलोनी (Bangali Colony) में रहती हैं और कपड़ों में प्रेस करती हैं। उसकी शादीशुदा बेटी रेखा बरेठा (Rekha Baretha) को तीन महीने पहले पैर में चोट लग गई थी। जिसके इलाज के लिए वह बेटे के साथ मायके में आई हुई थी। उसके ही इलाज के लिए शांता मालवीय (Shanta Malviya) ने दस हजार रुपए जुटाए थे। घर का गेट खोलकर परिवार सो रहा था। उसका फायदा उठाकर भीतर घुसा चोर पर्स (Purse) में रखी नकदी और दस्तावेज समेटकर भाग गया। परिवार जब 30 जून की सुबह उठा तो पर्स मिला। लेकिन, उसमें रखी नकदी और दस्तावेज गायब थे। पुलिस इस मामले में प्रकरण दर्ज नहीं कर रही थी। जिस कारण पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के बाद शाहपुरा थाना पुलिस ने 05 अगस्त को चोरी का मामला 442/26 दर्ज किया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।