Bhopal News: महिला के कब्जे से दो करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स जब्त

Share

Bhopal News: वीडियो कोच बस से दिल्ली से बैंगलुरू जाते वक्त राजधानी में हुई कार्रवाई, Directorate of Revenue Intelligence ने आईएसबीटी में दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम बोर्ड से संबंद्ध डायरेक्ट्रेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस (Directorate of Revenue Intelligence) ने भारी मात्रा में एम्फेटामाइन मादक पदार्थ (Amphetamine Drugs ) जब्त किया है। यह कार्रवाई भेापाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा (Govindpura) स्थित आईएसबीटी (ISBT) में 14 अक्टूबर की सुबह की गई। कार्रवाई दल ने सटीक सूचना के बाद एक महिला को रोककर उसके बैग के गुप्त स्थानों से करीब ढ़ाई किलो ड्रग्स जब्त किया है।

महिला के बैग के भीतर मिला दो करोड़ रूपए का ड्रग्स

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए हैं। महिला दिल्ली (Delhi) से चलकर बैंगलुरु जा रही थी। यात्री बस का ठहराव आईएसबीटी (ISBT) में ठहरी थी। तभी कार्रवाई दल ने अपना परिचय देते हुए महिला को उसके बैग (Bag) तलाशी करने से संबंधित समंस से अवगत कराया। महिला के बैग के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से करीब 2644 ग्राम से अधिक एम्फेटामाइन ड्रग्स जब्त किया गया। सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई दल का एक सदस्य दिल्ली स्थित बस में सवार हुआ था। महिला को बीच रास्ते में किसी व्यक्ति ने ड्रग्स दिया था। उस व्यक्ति का पीछा अभी भी जारी है। खबर है कि उससे भी भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त होने की उम्मीद है। हिरासत में मौजूद महिला से दल मादक पदार्थ देने वाले सूत्रधार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा महिला के वित्तीय लेन-देन और मोबाइल (Mobile) कॉल रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेपी अस्पताल के गेट पर मिली वृद्ध की लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!