Bhopal News: हल्का बल प्रयोग करके चार डीजे को किया गया जब्त,एसआई पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर बजरंग दल का विरोध, कार्रवाई के आश्वासन पर अगले दिन का घेराव निरस्त

भोपाल। काली प्रतिमा चल समारोह के दौरान एसआई की तरफ से की गई अभद्रता के बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मूर्तिकार के कारण देरी से निर्मित हुई काली प्रतिमा की स्थापना बजरंग दल के कार्यकर्ता ले जा रहे थे। जिसके लिए चार डीजे आरक्षित किए गए थे। पुलिस ने उन चार संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अधिकाररियों के आध्वासन पर नहीं किया घेराव
जानकारी के अनुसार यह सारा घटनाक्रम 13 अक्टूबर की रात को हुआ। मूर्ति प्लेटिनम प्लाजा से रोशनपुरा (Roshanpura) स्थित ग्वाल मोहल्ला ले जाई जा रही थी। प्रतिमा स्थापना चल समारोह में सैंकड़ों युवाओं की टोली थी। टोली में चार डीजे (DJ) भी थे। इसकी व्यवस्था के लिए कमला नगर (Kamla Nagar) थाने से एसआई शैलेंद्र राजावत (SI Shailendra Rajawat) को लगाया गया था। जैन मंदिर के पास जब यह टोली पहुंची तो नटराज (Natraj), गोस्वामी इवेंट (Goswami Event), बाबा इवेंट (Baba Event) और मां शारदा बिट्स (Maa Sharda Beats) के डीजे के शोर की शिकायत पुलिस नियंत्रण कक्ष में पहुंचने लगी। जिस कारण एसआई ने उसे बंद कराने के लिए बोला। ऐसा करने को लेकर वहां विवाद की स्थिति निर्मित होने लगी। बजरंग दल (Bajrang Dal) की तरफ से आपत्ति जताई तो प्रांत स्तर पर अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। डीजे को बंद कराकर थाने भेज दिया गया। यह सबकुछ कवायद चल रही थी तभी एसआई ने बजरंग दल कार्यकर्ता से अभद्रता कर दी। इस बात को लेकर युवाओं की टोली विरोध में उतर आई। स्थिति बिगड़ती देख वहां हल्का बल प्रयोग करने जैसे हालात निर्मित हो गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विवाद को समाप्त किया। इसके बाद मूर्ति को रवाना किया जा सका। इस दौरान लगभग एक घंटा यातायात अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियां निर्मित थी। बजरंग दल विभाग सह संयोजक अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बताया कि एसआई कमला नगर थाने में पदस्थ थे। उनके खिलाफ कार्रवाई न किए जाने का पता चलने पर 14 अक्टूबर की शाम चार बजे थाना घेराव का ऐलान किया गया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों के आश्वासन मिलने के बाद यह प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। पूरे व्यवधान के पीछे मूर्तिकार की लापरवाही थी। उन्होंने समय से मूर्ति निर्माण नहीं किया। जिस कारण बजरंग दल के सामने यह परिस्थितियां बन गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।