Bhopal News: बीमा क्लेम में देरी करने पर युवक ने महिला अधिकारी से की अभद्रता

Share

Bhopal News: ओरिएंटल इंश्योरेंस के एमपी नगर कार्यालय में युवक ने मचाया हंगामा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भेापाल। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में बीमा क्लेम के भुगतान में देरी को लेकर एक युवक ने जमकर हंगामा कर दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर इलाके का है। युवक ने महिला सहायक प्रबंधक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज और मारपीट भी की। युवक ने महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी भी दी। एमपी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

क्लेम राशि के भुगतान में देरी को लेकर हुआ विवाद

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार अयोध्या बायपास स्थित मयूरी परिसर (Mayuri Parisar) निवासी नूतन चौकसे (Nutan Chauksey) पति श्री देवेन्द्र सिंह रघुवंशी उम्र 41 साल ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी (Oriental Insurance Company) के एमपी नगर जोन-1 कार्यालय में सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) के पद पर कार्यरत हैं। 04 अगस्त की दोपहर लगभग एक बजे एक युवक कार्यालय पहुंचा और अपना नाम पीयूष त्रिपाठी (Piyush Tripathi) बताते हुए अपने मामा राजीव पांडे (Rajeev Pandey) की गाड़ी के बीमा क्लेम के संबंध में जानकारी मांगी। क्लेम राशि के भुगतान में देरी को लेकर वह नाराज हो गया। नूतन चौकसे युवक को समझाने और मामले की जानकारी देने के लिए वरिष्ठ अधिकारी के केबिन तक ले गईं, लेकिन उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उसने वहां गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला अधिकारी से मारपीट का प्रयास किया। धमकी देने से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद महिला अधिकारी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 312/26 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: खड़े डंपर से टकराकर मोपेड सवार की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!