Bhopal News: बंद हो रही कलारी से शराब खरीदने को दौरान हुआ था विवाद, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

भोपाल। रेलवे कर्मचारी और उनके साथियों से मारपीट करके जख्मी किया गया। जिसमें रेलवे कर्मचारी की हालत गंभीर है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। वह बातचीत करने की अवस्था में नहीं है। इसलिए पुलिस ने दोस्त की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस कलारी दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
शराब दुकान में हुआ था विवाद
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार हमले में बुरी तरह से जख्मी अतुल शाह (Atul Shah) है। उसको पहले अरनव फिर वहां से रेलवे अस्पताल (Railway Hospital) ले जाया गया था। उसकी चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताई थी। जिसके बाद उसे हबीबगंज स्थित नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती कराया गया। इस मामले में शिकायत गोविंद भालेराव (Govind Bhalerao) पिता स्वर्गीय महादेव भालेराव उम्र 29 साल ने दर्ज कराई है। वे इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित लेबर कॉलोनी (Labor Colony) में रहते हैं और एक कंपनी में नौकरी करते हैं। घटना के वक्त उनके साथ दोस्त अक्षय गायकवाड़ (Akshay Gayakwad) और लक्ष्मण साहू (Laxman Sahu) भी थे। आरोपियों को अतुल शाह के अलावा घटना स्थल पर मौजूद अन्य कोई व्यक्ति नहीं जानता है। विवाद 27 अगस्त की रात सवा ग्यारह बजे रत्नागिरी कलारी में हुई थी। उस वक्त शराब दुकान बंद हो रही थी। इसलिए शराब लेने के लिए वहां मची होड़ में विवाद होने की बात पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चली हैं। पिपलानी थाना पुलिस ने घायल की स्थिति देखने के बाद 31 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 896/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।